लेनोवो वाईब बी 4जी सपोर्ट के साथ लॉन्च, कीमत 5,799 रुपए
बजट स्मार्टफोन लेनोवो वाईब बी भारत में लॉन्च इसकी कीमत है 5,799 रुपए।
लेनोवो ने अपना बजट स्मार्टफोन वाईब बी भारतीय मार्किट में लॉन्च कर दिया है। कंपनी के इस फोन के लॉन्च की जानकारी सबसे पहले मुंबई के एक रिटेलर महेश टेलिकॉम ने सोशल मीडिया पर दी। बताया जा रहा है कि इस फोन की कीमत 5,799 रुपए है, यह फोन मैट ब्लैक और मैट वाइट कलर में मिलेगा।

लेनोवो की ग्लोबल वेबसाइट पर भी नया स्मार्टफोन लेनोवो वाईब बी लिस्ट किया गया है। हालाँकि कंपनी की भारतीय साईट पर इस फोन को लिस्ट नहीं किया गया है।
लेनोवो वाईब बी के स्पेसिफिकेशन के बारे में बात करें तो यह फोन एंड्रायड 6.0 मार्शमेलो ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। फोन में 4.5 इंच का एफडब्ल्यूजीए आईपीएस डिस्प्ले है। यह फोन 1GHz क्वाड कोर मीडियाटेक एमटी6735एम 64 बिट प्रोसेसर है। फोन में 1 जीबी रैम दी गई है। इस फोन का रियर कमेरा 5 मेगापिक्सल का है और फ्रंट कैमरा 2 मेगापिक्सल का है।

इस स्मार्टफोन की इंटरनल मैमोरी 8जीबी की है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 32जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में 2000mAh की बैटरी भी है, जो कि कंपनी के अनुसार 11.3 घंटों का टॉकटाइम देती है और 7.3 दिनों का स्टैंडबाय टाइम देती है।


Click it and Unblock the Notifications








