0% होने के बाद भी 30 मिनट तक चलेगी इस फोन की बैटरी!
स्मार्टफोन यूजर्स के लिए उनके फोन में सबसे जरूरी होती है बैटरी। अक्सर स्मार्टफोन में इतने सारे ऐप्स होते हैं कि फोन की बैटरी जल्दी खत्म हो जाती है। अब यूजर्स की इस प्रॉब्लम को दूर करने के लिए पॉपुलर इलेक्ट्रॉनिक ब्रांड लिनोवो मार्केट में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है, जो 0 परसेंट बैटरी होने के बाद भी 30 मिनट तक चलेगा और यूजर्स आधे घंटे तक फोन का इस्तेमाल कर सकेंगे। लेनोवो इस फोन को Lenovo Z5 के नाम ले लॉन्च करेगी। लॉन्च से पहले ही लिनोवो Z5 अपने फीचर्स को लेकर खबरों में आ गया है।

Lenovo के फ्लैगशिप स्मार्टफोन Lenovo Z5 के फीचर्स लगातार सामने आ रहे हैं। लिनोवो के वाइस प्रेसिडेंट Chang Cheng ने अपने आधिकारिक अकाउंट से Weibo पर Lenovo Z5 का टीजर जारी किया है, जिसके मुताबिक, इस स्मार्टफोन में 4TB इंटरनल यूएफएस (यूनिवर्सल फ्लैश स्टोरेज) 2.1 फ्लैश मेमोरी होगी। बता दें कि लिनोवो का ये स्मार्टफोन पहला फोन होगा, जो 4 टीबी स्टोरेज के साथ आएगा।
लिनोवो ने इस स्मार्टफोन में 4 TB रैम देने के लिए particle टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है। कंपनी के मुताबिक इस स्मार्टफोन में यूजर्स 2000 HD मूवीज भी स्टोर कर सकेंगे। इतना ही नहीं एचडी मूवी के अलावा 150,000 म्यूजिक फाइल और 10 लाख पिक्चर्स भी आपके फोन के इंटरनल स्टोरेज में समा सकेंगी।
इससे पहले रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें कहा गया था कि लिनोवो Z5 स्मार्टफोन में फुल स्क्रीन के साथ आएगा। इस फोन का स्कैच भी सामने आया है, जिसमें फोन की स्क्रीन बिना किसी साइड और बैजल के नजर आ रही है। इसके अलावा इस फोन के टॉप या बॉटम में नॉच नहीं नजर आ रहा है। ऐसे में कंपनी फोन के फ्रंट कैमरा को वीवो एपेक्स के कॉन्सेप्ट फोन की तरह पॉप आउट कैमरा के साथ पेश कर सकती है।
अब लिनोवो Z5 फोन की बैटरी को लेकर पोस्टर सामने आया है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस फोन की बैटरी को एक बार फुल चार्ज करके रख दिया जाए तो वह 45 दिन तक चलेगी। यही नहीं रिपोर्ट में इस फोन की बैटरी को लेकर ये भी कहा गया है कि ये बैटरी जीरो परसेंट र भी 30 मिनट तक का टॉकटाइम दे सकती है।
रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी लिनोवो Z5 स्मार्टफोन को स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो में 4 वेरिएंट में पेश करेगी। ये 84%, 85-89%, 90-94% और 95% स्क्रीन टू बॉडी के रेश्यो के साथ लॉन्च हो सकता है। इन सभी फीचर्स में सबसे खास है फोन का 4 टीबी स्टोरेज, जो ये भी सवाल खड़ा करता है कि स्मार्टफोन यूजर को क्या वाकई इतने ज्यादा इंटरनल स्टोरेज की जरूरत है।
खैर, ये लिनोवो Z5 वाकई इन फीचर्स के साथ आएगा और यूजर्स को ये फीचर कितने पसंद आएंगे, ये तो इसके लॉन्च होने के बाद भी पता चल सकेगा। खबरें हैं कि कंपनी 14 जून को होने वाली इवेंट में लेनोवो Z5 को लॉन्च कर सकती है।


Click it and Unblock the Notifications








