GB नहीं 4TB स्टोरेज के साथ आएगा Lenovo Z5
Lenovo के फ्लैगशिप स्मार्टफोन Lenovo Z5 के फीचर्स लगातार सामने आ रहे हैं। Lenovo Z5 के बारे में अब जो फीचर्स सामने आया है, वो न सिर्फ स्मार्टफोन यूजर्स बल्कि टॉप प्लयेर्स को भी हैरान कर देगा। अब इस फोन का टीजर जारी किया है, जिसमें सामने आया है कि ये स्मार्टफोन 4TB इंटरनल स्टोरेज के साथ आएगा।
इससे पहले सामने आया था कि लिनोवो अपने अपकमिंग स्मार्टफोन को फुल स्क्रीन डिसप्ले के साथ पेश करेगा और ये पहला स्मार्टफोन होगा, जिसमें चिन या नॉच नहीं होगा।

लेनोवो वीपी Chang Cheng ने अपने आधिकारिक Weibo अकाउंट पर इस फोन को टीजर जारी किया है, जिसके मुताबिक, ये स्मार्टफोन 4TB इंटरनल यूएफएस (यूनिवर्सल फ्लैश स्टोरेज) 2.1 फ्लैश मेमोरी होगी। बता दें कि लिनोवो का ये स्मार्टफोन पहला फोन होगा, जो 4 टीबी स्टोरेज के साथ आएगा। इससे पहले सैमसंग अपने स्मार्टफोन में 1 टीबी स्टोरेज सुविधा दे चुकी है।
लिनोवो ने इस स्मार्टफोन में 4 TB रैम देने के लिए particle टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है। कंपनी के मुताबिक इस स्मार्टफोन में यूजर्स 2000 HD मूवीज भी स्टोर कर सकेंगे। इतना ही नहीं एचडी मूवी के अलावा 150,000 म्यूजिक फाइल और 10 लाख पिक्चर्स भी आपके फोन के इंटरनल स्टोरेज में समा सकेंगी।
इससे पहले रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें कहा गया था कि लिनोवो Z5 स्मार्टफोन में फुल स्क्रीन के साथ आएगा। इस फोन का स्कैच भी सामने आया है, जिसमें फोन की स्क्रीन बिना किसी साइड और बैजल के नजर आ रही है। इसके अलावा इस फोन के टॉप या बॉटम में नॉच नहीं नजर आ रहा है। ऐसे में कंपनी फोन के फ्रंट कैमरा को वीवो एपेक्स के कॉन्सेप्ट फोन की तरह पॉप आउट कैमरा के साथ पेश कर सकती है।
रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी इस स्मार्टफोन को स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो में 4 वेरिएंट में पेश करेगी। ये 84%, 85-89%, 90-94% और 95% स्क्रीन टू बॉडी के रेश्यो के साथ लॉन्च हो सकता है। इन सभी फीचर्स में सबसे खास है फोन का 4 टीबी स्टोरेज, जो ये भी सवाल खड़ा करता है कि स्मार्टफोन यूजर को क्या वाकई इतने ज्यादा इंटरनल स्टोरेज की जरूरत है। खैर यूजर्स का इस स्मार्टफोन और इसके फीचर्स को लेकर क्या रिस्पॉन्स होता है, ये तो इसके लॉन्च होने के बाद भी पता चल सकेगा।


Click it and Unblock the Notifications








