दमदार फीचर्स के साथ Lenovo Z5 लॉन्च, जानें कीमत व फीचर्स
लिनोवो ने आखिरकार अपना मोस्ट पॉपुलर स्मार्टफोन Lenovo Z5 अपने घरेलू मार्केट चीन में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को 1299 चीनी यूआन यानी करीब 13000 रुपए में लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन के बारे में काफी पहले से रिपोर्ट सामने आ रही थीं, जिसके मुताबिक, ये स्मार्टफोन 4 टीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ आएगा। कंपनी ने इन सभी रूमर्स को पीछे छोड़ते हुए Lenovo Z5 के सभी फीचर्स और स्पेक्स से पर्दा उठा दिया है।

लिनोवो Z5 स्मार्टफोन को बैजल लैस डिजाइन के साथ पेश किया गया है। ये फोन 90% स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो के साथ आता है। कंपनी ने इस फोन को प्रीमियम लुक और ग्लास बैक पैनल के साथ पेश किया है। इस फोन को मैटेलिक फ्रेम के साथ पेश किया गया है। फोन के बैक पैलन पर फिंगर प्रिंट सेंसर दिया है। कंपनी का दावा है कि फोन का फिंगर प्रिंट सेंसर 1 सेकेंड से भी कम में फोन अनलॉक कर सकता है।
लिनोवो Z5 फोन में 6.2 इंच का आईपीएस एलसीडी डिसप्ले दिया है, जो FHD+ (2246 x 1080px) पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आता है। इस फोन के डिसप्ले में iPhone X की तरह नॉच दिया है।
4 टीबी स्टोरेज वाले रूमर्स को खत्म करते हुए कंपनी ने लिनोवो Z5 फोन को 64 GB और 128 GB इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया है। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से इस फोन के इंटरनल स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर दिया है।
लिनोवो ने इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा दिया है, जो 16 मेगापिक्सल RGB सेंसर और 8 मेगापिक्सल के डेप्थ सेंसर के साथ आता है। सेल्फी के लिए इस फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है, जो आर्टीफिशियल इंटेलीजेंस ब्यूटी सपोर्ट के साथ आता है। इस फोन का फ्रंट कैमरा फेस अनलॉक क्षमता के साथ आता है।
पावर बैकअप के लिए लिनोवो Z5 स्मार्टफोन में 3300 एमएएच की बैटरी दी है। इस फोन की बैटरी 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। Lenovo Z5 के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी जैसे फीचर्स हैं। ये फोन कंपनी के कस्टमाइज यूजर इंटरफेस पर आधारित एंड्राइड ओरियो ओपरेटिंग सिस्टम पर चलता है।

लिनोवो ने इस स्मार्टफोन क फिलहाल चीन में ल़ॉन्च किया है और बाकी देशों में इस फोन की कीमत और उपलब्धता को लेकर कंपनी की तरफ से कोई जानकारी नहीं आई है।


Click it and Unblock the Notifications








