लो बजट में शानदार फीचर्स के साथ lephone W15 लॉन्च
ओप्पो, वीवी और शाओमी के बाद एक और चीनी कंपनी Chongqing Blephone टेक्नोलॉजी ने लो बजट स्मार्टफोन के साथ इंडियन स्मार्टफोन मार्केट में एंट्री ले ली है। फेस्टिवल सीजन में कंपनी ने दिवाली के करीब lephone W15 भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन को लो बजट स्मार्टफोन की रेंज में पेश किया गया है। इंडिया में लीफोन की कीमत 5,999 रुपए है।

भारत में मिड और लो बजट स्मार्टफोन यूजर्स तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में देशी विदेशी कंपनियां इस प्राइस रेंज के यूजर्स को टार्गेट कर रही हैं। लीफोन W15 भी लो बजट में में पेश किया है। इस फोन की खास बात ये है कि ये अंग्रेजी के अलावा 22 भारतीय भाषाओं को भी सपोर्ट करता है। आइए जानते हैं इसके बाकी फीचर्स और स्पेक्स के बारे में।
lephone W15 स्मार्टफोन में 5-इंच की HD डिसप्ले और IPS panel दिया गया है। फोन में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन का रियर कैमरा AF और LED सपोर्ट के साथ दिया गया है।
लिफोन W15 में 1.3GHz का क्वाड-कोर प्रोसेसर दिया गया है। स्मार्टफोन एंड्राइड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। इसमें 2GB रैम और 16GB की इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। 16 जीबी से ज्यादा स्पेस के लिए यूजर्स माइक्रोएसडी कार्ड का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। पावर बैकअप के लिए लीफोन में 2000mAh की बैटरी दी गई है।
इसके अलावा फोन डुअल सिम सपोर्ट के साथ-साथ स्मार्टफोन 4G VoLTE सपोर्ट से भी लैस है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में वाई-फाई, ब्लूटूथ, GPS, GPL सेंसर दिए गए हैं।
इसके अलावा फोन में FM रेडियो सपोर्ट भी मिल रहा है। अगर आप इस फोन को खरीदने का सोच रहे हैं, तो बता दें कि ये फोन आपको गोल्ड, रोज गोल्ड, सिल्वर और रेड कलर वेरिएंट में मिलेगा।


Click it and Unblock the Notifications