Home
News

iPhone 13 Pro जैसा दिखने वाला यह फोन हुआ सिर्फ 7000 रुपए में लॉन्च

iPhone 13 Pro जैसा दिखने वाला स्मार्टफोन अब मार्केट में आ गया है और उसकी कीमत महज 7000 रुपए रखी गई है। जी हाँ, कुछ महीने पहले, LeTV, एक चीनी ब्रांड ने देश में एक एंट्री-लेवल स्मार्टफोन - LeTV Y1 Pro को लॉन्च किया था और अब, कंपनी ने एक नए स्मार्टफोन को पेश किया है, जिसका नाम LeTV Y2 Pro है। यह स्मार्टफोन आईफोन 13 प्रो का पूरा कॉपी है लेकिन कीमत बहुत ही कम है। आइये इस नए स्मार्टफोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में जानते हैं।

iPhone 13 Pro जैसा दिखने वाला यह फोन हुआ सिर्फ 7000 रुपए में लॉन्च

LeTV Y2 Pro के स्पेसिफिकेशन्स

LeTV Y2 Pro में 6.5-इंच का डिस्प्ले दिया गया है और यह स्प्लिट-स्क्रीन ऑपरेशन को सपोर्ट करता है। स्मार्टफोन एक ऑक्टा-कोर यूनिसोक प्रोसेसर के साथ-साथ 6GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज ऑप्शन के साथ पेश किया गया है। कैमरा की बात करें, तो LeTV के इस लेटेस्ट सस्ते स्मार्टफोन में पीछे की तरफ ट्रिपल-कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 13MP का प्राइमरी सेंसर है।

LeTV Y2 Pro जो Android 11 पर रन करता है। बैटरी की बात करें, तो यह 4000mAh की बैटरी के साथ आता है, लेकिन इसमें फास्ट-चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है या नहीं, कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। स्मार्टफोन बायोमेट्रिक फीचर्स जैसे फेस अनलॉक और एक फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है। यह फोन 3 कलर वेरिएंट में में उपलब्ध है, जिसमें इलेक्ट्रिक ब्लू, मैजिक नाइट ब्लैक और समर ऑरेंज कलर शामिल हैं।

यानी यह उन लोगों के लिए के लिए एक बढ़िया फोन हैं जिन्हें आईफोन का लुक अच्छा लगता है लेकिन कीमत के कारण खरीद नहीं पाते है।

LeTV Y2 Pro स्मार्टफोन की कीमत

iPhone 13 Pro जैसा दिखने वाला यह फोन हुआ सिर्फ 7000 रुपए में लॉन्च

अगर आप iPhone 13 Pro खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो इसके लिए आपको 1 लाख से भी ज्यादा रुपये खर्च करने होंगे। लेकिन LeTV ने आईफोन 13 प्रो जैसा दिखने वाला यह स्मार्टफोन बहुत ही कम कीमत के साथ पेश किया है। इसकी शुरुआती कीमत 7000 रुपये रखी गई है।

LeTV Y2 Pro को तीन स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इनमें से 4GB RAM और 32GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट की कीमत 599 युआन (लगभग 7,000 रुपये) है। मिड-रेंज वेरिएंट में 4GB RAM और 128GB स्टोरेज है और इसकी कीमत 799 युआन (लगभग 9,500 रुपये) है और 6GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले हाई-एंड वेरिएंट की कीमत 999 युआन (लगभग 11,800 रुपये) है।

 
Best Mobiles in India

English summary
LeTV, a Chinese brand has unveiled a new smartphone, which comes as a sequel to the existing model LeTV Y1 Pro. The latest offering from the company is the LeTV Y2 Pro, which has been launched in the company's home market.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X