Home
News

भारत में इस दिन आ सकती है Lexux LBX Car, कीमत के साथ जानें सभी जरूरी डिटेल्स

Lexux LBX Car जल्द ही भारतीय मार्केट में पेश होने जा रही है। ऐसा माना जा रहा है कि यह कार 20 जून 2024 को भारत में लॉन्च हो सकती है। वहीं इस कार की कीमत भी सामने आई है। भारत में Lexux LBX Car की कीमत 45 लाख से शुरू होगी।

Lexux LBX Car की विशेषताएं

एंट्री लेवल LBX फैशनेबल एलिगेंट/रिलैक्स (मोनोटोन एक्सटीरियर, ग्लोसी 18-इंच व्हील्स) और स्पोर्टी इमोशन/कूल (बाय-टोन एक्सटीरियर, मशीनी 18-इंच व्हील्स) तीन ऑप्शन में ग्राहकों मिल सकेगी। बता दें कि इनमें से प्रत्येक ऑप्शन में इंटीरियर में अपहोल्स्ट्री की एक अलग व्यवस्था भी दी गई है।

भारत में इस दिन लॉन्च हो सकती है Lexux LBX Car

Lexux LBX Car Engine

वहीं बिल्कुल नई LBX SUV सिर्फ सेल्फ चार्जिंग हाइब्रिड इंजन के साथ ही उपलब्ध है और इसे GA-B आर्किटेक्चर का इस्तेमाल करके डिजाइन किया गया है। इसमें 1.5 लीटर 3 सिलेंडर गैसोलीन इंजन का भी इस्तेमाल किया गया है, इसके अलावा दो इलेक्ट्रॉनिक मोटर (FWD के लिए) या फिर 3 इलेक्ट्रॉनिक मोटर (E-Four AWD के लिए)एक इलेक्ट्रॉनिक CVT, एक NiMH बैटरी पैक और अन्य कम्पोनेंट(घटक) का भी इस्तेमाल किया गया है।

Lexux LBX Car Wheelbase

Lexux LBX Car के व्हीलबेस को 20मिमी तक बढ़ाया गया है। वहीं इसके शेड्स को कम किया गया है और ट्रैक को चौड़ा गया है। इसका मतलब यह हुआ है कि इसमें हाइब्रिड 4190 मिमी लंबा, 1825 मिमी चौड़ा और 1545 मिमी ऊंचा है, जिसमें 2589 मिमी लंबा व्हीलबेस है।

Lexux LBX Car Design

इस कार के डिजाइन की बात करें तो Lexux की स्टाइलिंग, लैंग्वेज स्टाइलिंग से अलग है। इस कार में फ्रंट स्पिंडल ग्रिल को हनीकॉम्ब के आकार के सरल सेंट्रल इनटेक से बदला गया है, जो कि बॉडीवर्क से मैच होता है। इस कार के छोटे बोनट पर अग्रेसिव LED हेडलैम्प्स को एक पतले ट्रिम पीस से कनेक्ट किया गया है और लोअर बम्पर इनटेक इस कार के स्पोर्टी लुक को बढ़ाने में मदद करते हैं।

Lexux LBX Car की अन्य खासियत

इस कार का टोटल आउटपुट 134bhp और 185Nm है। यह कार Toyota Yaris Cross की तुलना में 20 हॉर्सपावर और 65Nm अधिक है। Lexux का दावा है कि इस कार को 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में मात्र 9.2 सेकंड का समय लगता है। FWD मॉडल में टॉर्शन बीम रियर एक्सल दिया गया है, जबकि AWD मॉडल को अधिक एडवांस डबल विशवोन सिस्टम से जोड़ा गया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Lexux LBX car can be launched in India on this day, know all the important details along with the price
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X