जल्द आ रहा है घुमावदार स्क्रीन वाला एलजी जी फ्लेक्स स्मार्टफोन
कर्व स्मार्टफोन आने वाले दिनों में काफी पॉपुलर होने वाले हैं सैमसंग गैलेक्सी राउंड के बाद अब एलजी भी जल्द जी फ्लेक्स नाम का स्मार्टफोन ग्लोबली लांच करने पर विचार कर रही है। सूत्रों के अनुसार एलजी अपने स्मार्टफोन को इस हफ्ते सिंगापुर के बाजार में उतारेगी। कंपनी इस महिने के आखिरी तक एलजी फ्लेक्स को एशिया के कई बाजारों में लांच कर देगी। एलजी के फ्लेक्स स्मार्टफोन में सेल्फ हीलिंग कोटिंग दी गई जिसकी से स्क्रीन में लगने वाले हल्के फुलके स्क्रेच अपने आप ठीक हो जाते हैं। कंपनी फ्लेक्स को सबसे पहले सिंगापुर और हांगकांग के बाजारों में उतारेगी।
एलजी फ्लेक्स फीचर
एलजी के फलेक्स में 6 इंच की एचडी स्क्रीन दी गई है जो 1280x720 रेज्यूलूशन सपोर्ट करती है साथ में 450 मेगाहर्ट एड्रीनो 330 जीपीयू जो बेहतर ग्राफिक सपोर्ट देता है। फ्लेक्स में एंड्रायड 4.2.2 जैलीबीन ओएस दिया गया है। 2 जीबी की रैम फोन को फास्ट प्रोसेसिंग करने में मदद करती है।

फोटो कैपचरिंग के लिए फ्लेक्स में 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 2.1 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। हैंडसेट में 3,500 एमएएच की बैटरी लगी हुई है। इससे पहले सैमसंग कर्व डिस्प्ले स्मार्टफोन राउंड लांच कर चुकी जिसके किनारे कर्व थे जबकि एलजी के फ्लेक्स में ऊपर से नीचे की ओंर स्क्रीन मुड़ी हुई है।


Click it and Unblock the Notifications







