Home
News

आईफोन को टक्‍कर देने आ गया एलजी का जी2 स्‍मार्टफोन

कोरियन कंपनी एलजी इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स ने अपना नया स्‍मार्टफोन जी 2 भारतीय बाजार में 41,500 रुपए में लांच कर दिया है। हालाकि लांच से पहले ही ऑनलाइन वेबसाइट साहोलिक में एलजी जी 2 स्‍मार्टफोन 40,449 रुपए में प्री ऑडर स्‍टेट्स के साथ दिखने लगा था। एलजी का नया जी 2 गैलेक्‍सी नोट 3, नेक्‍सस और आईफोन को टक्‍कर देने के लिए लांच किया गया है।

जी 2 को दो वर्जनों में पेश किया गया है जिसमें से 32 जीबी वर्जन की कीमत 43,490 रुपए है और 16 जीबी वर्जन 40,490 रुपए में उपलब्‍ध है। एलजी ने इंटरनेशनल मार्केट में जी 2 को एक महिने पहले लांच किया था। अगर मार्केट में मौजूद दूसरे हैंडसेटों से जी 2 की तुलना की जाए तो 17 जीबी जी 2 की कीमत मार्केट में उपलब्‍ध एक्‍सपीरिया जेड 1 के बराबर है।

जी 2 की सबसे बड़ी खासियत है इसके रियर पैनल में दी गई वॉल्‍यूम बटन जिसकी मदद से कॉल करते समय या फिर रिसीव करते समय आप अपनी इंडेक्‍ट फिंगर से वॉल्‍यूम कंट्रोल कर सकते हैं। इसके अलावा फोन की स्‍क्रीन में डबल ट्रेप का फीचर दिया गया है जिसकी मदद से स्‍क्रीन में दो बार टैप करने पर वो ऑन हो जाएगी। आईए बात करते हैं जी 2 में दिए गए कुछ और फीचरों के बारे में,

LG g2 feature

LG g2 feature

जी 2 में पहले से बेहतर एप्‍लीकेशन और यूजर फ्रेंडली व्‍यू दिया गया है। जी 2 की मदद से आप अपने घर की सभी इंटरटेनमेंट डिवाइसेस एक्‍सेस कर सकते है जैसे टीवी, डीवीडी प्‍लेयर।

LG g2 feature

LG g2 feature

जी 2 में 13 मेगापिक्‍सल का कैमरा दिया गया है जो स्‍मूद वीडियो रिकार्डिंग भी करता है। कैमरे में इमेज स्‍टेबलाइजेशन की मदद से आप ज्‍यादा बेहतर इमेज खींच सकते हैं और बिना शेकिंग के वीडियो रिकार्ड कर सकते हैं।

LG g2 feature

LG g2 feature

जी 2 में दिए गए गेस्‍ट मोड की मदद से आप अपने बच्‍चों को या फिर किसी भी अपना फोन बेझिझक दे सकते हैं। इससे फोन में सेव निजी जानकारी वे नहीं देख पाएंगे और न ही उसे एक्‍सेस कर पाएंगे।

Audio Zooming

Audio Zooming

जी 2 में ऑडियो जूम का फीचर दिया गया है यानी आप वीडियो रिकार्ड करते समय बोलकर वीडियो को जूम कर सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X