LG G6 पर 1 या 2 नहीं पूरे 13,000 रुपए का डिस्काउंट, कुछ ही घंटे और है सेल
एलजी जी 6 अमेज़न इंडिया पर 13,000 रुपए के डिस्काउंट ऑफर पर मौजूद है, जल्दी करें ऑफर सिमित है।
अमेज़न इंडिया पर LG G6 सेल के लिए उपलब्ध है। मजेदार बात यह है कि इस फोन पर डिस्काउंट उपलब्ध है, वो भी एक या दो हजार का नहीं बल्कि पूरे 13000 रुपए का। ट्विस्ट ये है कि यह डिस्काउंट केवल प्राइम मेंबर्स के लिए है।

एलजी जी6 के दोनों ही वैरिएंट आइस प्लैटिनम और एस्ट्रो ब्लैक कलर वैरिएंट इस डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है। कंपनी ने यह स्मार्टफोन भारत में अप्रैल में लॉन्च किया था, तब इसकी कीमत कीमत 51,990 रुपए रखी गई थी।
हालाँकि अमेज़न इंडिया पर दिए गए इस ऑफर के तहत ग्राहक इस फोन को 38,990 रुपए की कम कीमत में खरीद सकते हैं।
अमेज़न ऑफर
अमेज़न इंडिया की साईट पर यदि आप देखें तो अब तक करीब 25 प्रतिशत उपलब्ध यूनिट को खरीदा जा चुका है, इस ऑफर में अब खबर लिखे जाने तक लगभग 9 घंटे का समय और बाकी है। यह ऑफर केवल प्राइम मेंबरशिप वाले यूज़र्स ही पा सकते हैं। इस ऑफर पर करीब 13,000 रुपए का डिस्काउंट है।

LG G6 के स्पेसिफिकेशन
एलजी जी6 स्मार्टफोन 5.7 इंच की क्यूएचडी फुलविज़न डिस्प्ले के साथ आता है। इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 एसओसी है, इसकी रैम 4जीबी की है और इंटरनल मैमोरी 64जीबी की है। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से इसे 2टीबी तक बढ़ा सकते हैं।
एलजी का यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन एंड्रायड 7.0 नॉगट ओएस पर काम करता है। फोन का डूअल कैमरा सेटअप 13मेगापिक्सल के रियर कैमरा के साथ आता है। वहीं फ्रंट कैमरा 5मेगापिक्सल का है। फोन की बैटरी 3300mAh की है।


Click it and Unblock the Notifications








