एलजी जी6 पर पूरे 10,000 रुपए का डिस्काउंट, लिमिटेड है ऑफर
एलजी अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन जी6 पर पूरे 10,000 रुपए का डिस्काउंट दे रही है।
एलजी इंडिया अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन को भारत में 10,000 रुपए के डिस्काउंट के साथ पेश कर रही है। यह ऑफर कंपनी ने भारत में अपने 20 साल पूरे करने की ख़ुशी में दिया है। यह स्मार्टफोन 51,990 रुपए की कीमत के साथ लॉन्च हुआ था। अब यह फोन 41,999 रुपए में अमेज़न पर उपलब्ध है। कंपनी ने इस लिमिटेड ऑफर की जानकारी ट्विटर के जरिए दी है।

एलजी जी6 स्मार्टफोन सबसे पहले एमडब्ल्यूसी 2017 में फरवरी में लॉन्च हुआ था। यह फोन 5.7 इंच की क्यूएचडी डिस्प्ले के साथ आता है। इस फोन का फुलविज़न डिस्प्ले 18:9 अनुपात का है। यह स्मार्टफोन एंड्रायड 7.0 नॉगट ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
प्रोसेसर पर ध्यान दें तो इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 एसओसी प्रोसेसर है, इस फोन में 4जीबी की रैम दी गई है। इसकी इंटरनल स्टोरेज 64जीबी की है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 2टीबी तक बढ़ा सकते हैं।

एलजी जी6 फ्लैगशिप स्मार्टफोन का डूअल सेटअप रियर कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। इसमें एक सेंसर वाइड एंगल शॉट लेता है तो दूसरा 125 डिग्री लेंस का है। फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है, जिसमें वाइड एंगल लेंस का इस्तेमाल किया गया है।
फोन की 3300mAh की बैटरी इसे बेहतर टॉक टाइम देती है। यह नॉन रिमूवेबल बैटरी है। इस फोन में ब्लूटूथ वी4.2, टाइप सी कनेक्टिविटी है। यह फोन ब्लैक, आइस प्लैटिनम और मिस्टिक वाइट कलर में मिलेगा।


Click it and Unblock the Notifications








