LG India ने लॉन्च किए AI से लैस Smart TV, घर ही बन जाएगा थियेटर
LG ने भारतीय मार्केट में अपने स्मार्ट टीवी पोर्टफोलियो का विस्तार किया है। एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडियन ने आज 2025 के लिए अपनी अगली पीढ़ी की OLEDevo और QNEDevo स्मार्ट टीवी सीरीज भारत में उतारे हैं।
ये टीवी उन्नत AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) तकनीक से लैस हैं और इनमें कंपनी का नया Alpha AI Processor Gen2 दिया गया है, जो यूजर्स को एक पर्सनलाइज्ड और इंटेलिजेंट व्यूइंग एक्सपीरियंस देने का वादा करता है।

पर्सनलाइजेशन का अगला स्तर
नई सीरीज में AI बेस्ड कई फीचर्स जोड़े गए हैं। इसमें नया AI Magic Remote शामिल है, जिसमें वॉयस कमांड के लिए डेडिकेटेड AI बटन दिया गया है। इसके साथ ही AI Welcome फीचर यूजर को पर्सनल तरीके से ग्रीट करता है। सबसे खास बात यह है कि AI Voice ID टेक्नोलॉजी के जरिए टीवी खुद ही यूजर को पहचान लेता है और उनकी देखने की आदतों के अनुसार कंटेंट सजेस्ट करता है।
LG Electronics India के मीडिया एंटरटेनमेंट सॉल्यूशन डायरेक्टर ब्रायन जंग ने कहा, हम मानते हैं कि टेलीविजन का फ्यूचर इंटेलिजेंस से संचालित पर्सनलाइजेशन में है। हमारी 2025 की OLEDevo और QNEDevo सीरीज इसी सोच पर आधारित है।
OLEDevo टीवी: गेमर्स और मूवी लवर्स के लिए बेस्ट
OLEDevo सीरीज में Brightness Booster Ultimate टेक्नोलॉजी दी गई है, जो ब्राइटनेस को बेहतर बनाती है। साथ ही, ये टीवी 4K पर 165Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करते हैं, जो गेमिंग के शौकीनों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। इनमें NVIDIA G-SYNC और AMD FreeSync Premium सपोर्ट भी है, जिससे गेमप्ले स्मूद रहता है। साथ ही AI Sound Pro के जरिए वर्चुअल 11.1.2 सराउंड साउंड मिलता है। इसमें एक ऐसी खास तकनीक है, जिसकी वजह से यह टीवी कमरे की रोशनी के अनुसार पिक्चर को ऑटोमैटिकली अडजस्ट कर देता है।
QNEDevo टीवी: कलर और ब्राइटनेस में नई क्रांति
QNEDevo मॉडल्स में Mini LED टेक्नोलॉजी के साथ LG की खुद की Dynamic QNED Colour तकनीक दी गई है, जो पारंपरिक Quantum Dot टेक्नोलॉजी की जगह बेहतर कलर एक्युरेसी देती है, चाहे लाइटिंग कंडीशन कोई भी हो।
5 साल तक अपडेट्स और स्मार्ट कनेक्टिविटी
दोनों सीरीज लेटेस्ट webOS पर चलती हैं और LG का Re\:New प्रोग्राम सपोर्ट करती हैं, जिसके तहत पांच साल तक OS अपग्रेड मिलते रहेंगे। साथ ही, टीवी में एपल एयरप्ले और गूगल कास्ट सपोर्ट भी है, जिससे मोबाइल डिवाइस को आसानी से कनेक्ट किया जा सकता है।
कीमत और अवेलेबिलिटी
QNED8BA सीरीज की शुरुआती कीमत 74,990 रुपये रखी गई है, जबकि सबसे प्रीमियम 97-इंच G5 मॉडल की कीमत 24,99,990 रुपये है। नई सीरीज जुलाई 2025 से भारत के रिटेल स्टोर्स और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध होगी।


Click it and Unblock the Notifications








