LG ने की K सीरीज़ लॉन्च, कई खास फीचर्स से लैस
स्मार्टफोन मेकर कंपनी LG ने अपनी लेटेस्ट K सीरीज़ को अनाउंस कर दिया है। ब्रांड ने अपने लेटेस्ट सीरीज़ के तहत तीन स्मार्टफोन्स LG K61, LG K51S और LG K41S को इंट्रोड्यूस किया है। सीरीज का LG K61 स्मार्टफोन सबसे प्रीमियम है। हालांकि तीनों स्मार्टफोन्स में काफी सारे फीचर्स मिलते-जुलते हैं।

ब्रांड के LG K61, LG K51S और LG K41S क्वॉड कैमरा सेटअप से लैस है। तीनों में ही 6.5 इंच डिस्प्ले और 4,000 एमएएच की बैटरी शामिल की गई है। इसके अलावा सीरीज़ MIL-STD-810G से लोडिड है जो इसे ज़्यादा ड्यूरेबल बनाते हैं। तो चलिए जानते हैं LG की लेटेस्ट K सीरीज़ के बारे में-
LG K61 स्पेसिफिकेशन्स
डिस्प्ले
LG सीरीज के प्रीमियम स्मार्टफोन LG K61 में 6.5-इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले दी गई है। जिसका आस्पेक्ट रेश्यो 19.5:9 है।
प्रोसेसर और स्टोरेज
स्मार्टफोन में 2.3 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। वहीं इसके 4 जीबी रैम और 64 जीबी/128 जीबी स्टोरेज वेरियंट को पेश किया गया है। जिसकी स्टोरेज को 2 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
कैमरा सेटअप
LG K61 के रियर पैनल पर क्वाड कैमरा सेटअप मौजूद है। इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल सुपर वाइड सेंसर, 2 मेगापिक्सल मैक्रो शूटर और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा सेंसर दिया गया है। वहीं फ्रंट पैनल पर 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
बैटरी और कनेक्टिविटी
प्रीमियम स्मार्टफोन में 4,000 एमएएच की कैपिसिटी वाली बैटरी दी गई है। वहीं, कनेक्टिविटी ऑप्शन में कस्टमर्स को एलटीई, एनएफसी, ब्लूटूथ 5, डुअल-बैंड वाई-फाई आदि भी मिलेंगे। बता दें कि फोन का डाइमेंशन 164.5x77.5x8.4 एमएम है। अन्य ख़ास फीचर्स की बात करें तो स्मार्टफोन में गूगल लेंस, गूगल असिसटेंट बटन, रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिए गए हैं। इसके अलावा स्मार्टफोन MIL-STD 810G सपोर्ट के साथ आता है।
LG K51S स्पेसिफिकेशन्स
डिस्प्ले
LG सीरीज के दूसरे स्मार्टफोन LG K51S में भी 6.5-इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले दी गई है। जिसका आस्पेक्ट रेश्यो 20:9 है।
प्रोसेसर और स्टोरेज
इस स्मार्टफोन में भी 2.3 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। इसमें 3 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज का ऑप्शन दिया गया है। जिसकी स्टोरेज को 2 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
कैमरा सेटअप
जैसे हमने बताया कि तीनों स्मार्टफोन्स के रियर पैनल पर क्वाड कैमरा सेटअप मौजूद है। LG K51S में 32 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 5 मेगापिक्सल सुपर वाइड सेंसर, 2 मेगापिक्सल मैक्रो शूटर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा सेंसर दिया गया है। वहीं फ्रंट पैनल पर 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
बैटरी और कनेक्टिविटी
LG K51S स्मार्टफोन में भी 4,000 एमएएच की कैपिसिटी वाली बैटरी दी गई है। वहीं, कनेक्टिविटी ऑप्शन में कस्टमर्स को एलटीई, एनएफसी, ब्लूटूथ 5, डुअल-बैंड वाई-फाई आदि भी मिलेंगे। बता दें कि फोन का डाइमेंशन 165.2x76.7x8.2 एमएम है। अन्य ख़ास फीचर्स की बात करें तो स्मार्टफोन में गूगल लेंस, गूगल असिसटेंट बटन, रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिए गए हैं। इसके अलावा स्मार्टफोन MIL-STD 810G सपोर्ट के साथ आता है।
LG K41S स्पेसिफिकेशन्स
डिस्प्ले
सीरीज का LG K41S स्मार्टफोन सबसे कम कीमत वाला फोन है। इस स्मार्टफोन में भी LG K51S की तरह ही 6.5-इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले दी गई है। जिसका आस्पेक्ट रेश्यो 20:9 है।
प्रोसेसर और स्टोरेज
LG K41S में भी 2.0 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर शामिल है। वहीं, फोन में 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज का ऑप्शन दिया गया है। जिसकी स्टोरेज को 2 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
कैमरा सेटअप
जैसे हमने बताया कि तीनों स्मार्टफोन्स के रियर पैनल पर क्वाड कैमरा सेटअप मौजूद है। LG K41S में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 5 मेगापिक्सल सुपर वाइड सेंसर, 2 मेगापिक्सल मैक्रो शूटर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा सेंसर दिया गया है। वहीं फ्रंट पैनल पर 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
बैटरी और कनेक्टिविटी
LG K41S स्मार्टफोन भी 4,000 एमएएच की कैपिसिटी वाली बैटरी से लैस है और कनेक्टिविटी ऑप्शन में कस्टमर्स को एलटीई, एनएफसी, ब्लूटूथ 5, डुअल-बैंड वाई-फाई आदि भी मिलेंगे। बता दें कि फोन का डाइमेंशन 165.2x76.4x8.2 एमएम है। अन्य ख़ास फीचर्स की बात करें तो इस स्मार्टफोन में भी गूगल लेंस, गूगल असिसटेंट बटन, रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिए गए हैं। इसके अलावा स्मार्टफोन MIL-STD 810G सपोर्ट के साथ आता है।
K सीरीज की कीमत और उपलब्धता
LG K61, LG K51S और LG K41S को लेकर अभी तक कोई भी ऑफिशियल अनाउंसेंट नहीं हुई है। लेकिन कंपनी का कहना है कि साल 2020 की दूसरे क्वॉर्टर में सीरीज़ को खरीददारी के लिए एवेलेबल करा दिया जाएगा। बता दें कि LG की लेटेस्ट K सीरीज को सबसे पहले अमेरिका में उपलब्ध करा दिया जाएगा और उसके बाद ये स्मार्टफोन्स यूरोप और एशिया जैसे अन्य बड़ी मार्केट में एवेलेबल होंगे। अगर कलर ऑप्शन की बात करें तो प्रीमियम स्मार्टफोन टाइटेनियम, व्हाइट और ब्लू रंग के ऑप्शन दिए गए हैं। वहीं, LG K51S में टाइटेनियम, पिंक और ब्लू विकल्प और LG K41S टाइटेनियम, ब्लैक और व्हाइट कलर ऑप्शन उपलब्ध हैं।


Click it and Unblock the Notifications








