LG K7i: आ गया दुनिया का पहला स्मार्टफोन, जो मच्छरों की कर देगा छुट्टी
क्या आप जानते हैं, इंसान के लिए दुनिया के सबसे खतरनाक क्रीचर कौन सा है ? आप कहेंगे समुद्र में तैरती हुई शार्क है, या आपकी अलमारी में छुपा कोबरा है या शायद दुनिया की सबसे खतरनाक मकड़ी टारेंटयुला। आपको शायद यकीन न हो, लेकिन दुनिया में सबसे ज्यादा मौतें किसी जीव की वजह से होती हैं, वो इन तीनों में से नहीं, बल्कि एक मच्छर है। जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा है। अगर आपको हमारी बात पर यकीन नहीं है, तो आप गूगल से ये जानकारी कंफर्म कर सकते हैं।

हाल ही में सामने आई वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन की रिपोर्ट के अनुसार, मच्छर इंसान के लिए कई बीमारियों का कारण बनते हैं। अगर आकड़ों की बात करें, तो हर साल करीब 7,25,000 लोगों की मौत मच्छर के काटने की वजह से होती है। ये आंकड़ा हर साल इंसानों द्वारा किए जाने वाले मर्डर से भी दोगुना है। वहीं आपको जानकर हैरानी होगी कि हर साल सांप के काटने से होने वाली मौतों से ये आंकड़ा 15 गुना है। भारत की राजधानी दिल्ली के सिटी हॉस्पिटल में ही करीब 68,000 डेंगू वायरस से प्रभावित मरीज मिले हैं।
ये स्थिति काफी खतरनाक है और महामारी बनने से पहले अलर्ट कर रही है। बता दें कि इस स्थिति से निबटने में हमारे पारंपरिक और घरेलू नुस्खे अप्रभावी और हानिकारक साबित हुए हैं। ऐसे मच्छर प्रकोपों के प्रकार जिनके बाजारों में कॉइल, क्रीम, प्लग-इन्स हैं, वे सिरदर्द, खांसी, गले दर्द, मितली और चक्कर जैसी समस्या पैदा करते हैं। लंबे समय तक प्लग इन प्रॉडक्ट के इस्तेमाल से कैमिकल की वजह से अस्थमा एलर्जी और सांस लेने में जलन जैसे मामले भी सामने आए हैं।

आज के समय में इंसान को इन नुस्खों को पीछे छोड़ते हुए उस विकल्प की जरूरत है, जो इंसान की हेल्थ को प्रभावित किए बिना इस परेशानी से आजादी दिला सके। ऐसी ही एक टेक्नोलॉजी साउंड वेब, जिसमें इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की मदद से अट्रासोनिक फ्रिक्वेंसी के जरिए मच्छरों को खत्म किया जा सकता है। इस तकनीक की सबसे खास बात ये है कि ये सिर्फ मच्छरों पर असर करती है और हमारी सेहत पर इस वेब का कोई असर नहीं होता है। कुछ प्रयासों के जरिए इस तकनीक को एक प्रॉडक्ट के रूप में आम लोगों के लिए पेश किया जा सकता है।
आपको बता दें कि इलेक्ट्रॉनिक कंपनी LG ने इस मुकाम को हासिल कर लिया है और दुनिया का पहला ऐसा फोन लॉन्च किया है, जिसके जरिए मच्छरों को दूर किया जा सकता है। LG के इस स्मार्टफोन LG K7i की कीमत सिर्फ 7,990 रुपए है। एलजी का इस अफोर्डेबल एंड्राइड स्मार्टफोन ने तकनीक की दुनिया में एक नया लेवल सेट किया है।

LG K7i: मच्छरों को करेगा चुटकियों में दूर
आपको बता दें कि LG इस गेम में नया नहीं है, कंपनी पहले भी इस तरह की एयरकंडीशन और टीवी के रूप में ये टेक्नोलॉजी पेश कर चुकी है। इस बार कंपनी इंडियन कंज्यूमर के लिए ये टेक्नोलॉजी K7i स्मार्टफोन के जरिए लेकर आई है। LG K7i स्मार्टफोन को इंटरनेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ बायोटेक्नोलॉजी एंड टॉक्सीकोलोजी (IIBAT) द्वारा प्रमाणित किया गया है। इससे प्रमाणित होता है कि स्मार्टफोन से कोई हार्मफुल रेडिएशन नहीं निकलती है।
एजी कंपनी K7i स्मार्टफोन के जरिए आपको मच्छरों से उस समय भी प्रोटेक्ट रखना चाहती है, जब आप अपने करीबियों से बात कर रहे हों। आपको बता दें कि LG K7i स्मार्टफोन एक अल्ट्रा सोनिक डिवाइस की तरह काम करता है, जो इनोवेटिव टेक्नोलॉजी से लैस है। इसके जरिए जो मच्छरों को डिसेबल कर देती है और मच्छर आपके खून में खतरनाक वायरस ट्रांसफर करने से रोकती है।
मच्छरों से बेहतर सुरक्षा
LG K7i स्मार्टफोन की अल्ट्रासाउंड वेब टेक्नोलॉजी इंसान के शरीर के लिए पूरी तरह सुरक्षित है। इससे निकलने वाली अल्ट्रासोनिक फ्रिक्वेंसी ग्लोबल ऑर्गनाइजेशन के मानकों के मुताबिक तय है। इस टेक्नोलॉजी की सबसे खास बात ये है कि ये यूजर फ्रेंडली है। इसमें न तो आपको अपने शरीर पर कैमिकलयुक्त क्रीम लगानी है, न ही कोई रीफिल का झंझट है। मच्छरों के खिलाफ ये एक साइलेंट तकनीक है।
परफेक्ट पैकेज
आपको बता दें कि एलजी कंपनी अपने यूजर्स के लिए LG K7i स्मार्टफोन के साथ परफेक्ट पैकेज ऑफर कर रही है। इसमें यूजर को स्मार्टफोन के अलावा नॉर्मल बैक कवर मिलेगा, जो मॉस्किटो अवे कवर होगा, इसके अलावा यूजर्स को मॉस्किटो अवे स्टेंड भी इस पैकेज के साथ दिया जाएगा।
बड़ी डिस्प्ले के साथ लाइट वेट- LG K7i स्मार्टफोन में सुपर स्मूद परफॉर्मेंस के लिए ओप्टिमल हार्डवेयर दिया गया है। फोन में On-Cell HD 5 इंच का डिसप्ले दिया गया है। इसका रिजॉल्यूशन 720 x 1280 है। इसका डिसप्ले आपके गेमिंग और वीडियो का एक्सपीरियंस और शानदार बनाती है। आपको बता दें कि ये फोन काफी लाइट वेट है और इसे कैरी करना काफी आसान है। LG K7i स्मार्टफोन सिर्फ 138g का है।
कैमरे के साथ सहेजें अपनी खूबसूरत यादें
LG K7i स्मार्टफोन में 8MP रियर कैमरा दिया गया है। फोन का रियर कैमरा शार्प और ओरिजनल कलर में इमेज कैप्चर करता है। कैमरे में शटर बटन फोन की इंस्टेंट में भी हर मूमेंट के फोटो कैप्चर करने में मदद करता है। यूजर फोन की स्क्रिन पर टैब कर फॉकस के जरिए क्वालिटी शॉट कैप्चर कर सकता है।
सेल्फी लवर्स के लिए फोन में गेस्चर इंटरवल शॉट के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसकी मदद से बिना ब्लर हुए यूजर्स कितनी भी सेल्फी कैप्चर कर सकते हैं। इसके अलावा फोन के फ्रंट कैमरा ऑनकर सिर्फ नमस्ते पॉज देने पर अपने आप सेल्फी क्लिक हो जाएगी। फोन में मौजूद स्क्रीन बॉर्डर जो डबल फ्लैश की तरह काम करती है कि मदद से डार्क प्लेस या लो लाइट में भी ब्राइटर सेल्फी क्लिक कर सकते हैं।
किफायती दाम में पावर पैक्ड परफॉर्मर पैकेज
LG K7i स्मार्टफोन को एंड्राइड मार्शमैलो ऑपरेटिंग सिस्टम और क्वाडकोर प्रोसेसर के साथ पेश किया है, जो फोन यूजर को स्मूद ऑपरेटिंग एक्सपीरियंस देता है। इसमें 2 जीबी रैम दिया गया है, साथ ही इसकी इंटरनल मैमोरी 16 जीबी की है। स्मार्टफोन की चार्जिंग से जुड़ी प्रॉब्लम अब पुरानी बात हो गई है, क्योंकि पावर बैकअप के लिए इस स्मार्टफोन में 2,500एमएएच की लॉन्ग लास्टिंग रिमूवेबल बैटरी दी गई है। LG K7i की कीमत 7,990 रुपए है और अगर आप इस फोन को खऱीदना चाहते हैं, तो आपको बता दें कि ये फोन पूरे भारत में रिटेल आउटलेट्स पर उपलब्ध है।


Click it and Unblock the Notifications








