देखिए कैसे उड़ने लगा स्मार्टफोन ?
अगर आप स्मार्टफोन यूजर हैं, तो जानते होंगे कि स्मार्टफोन तकनीक हर रोज बदल रही है। मेकर्स हर दूसरे स्मार्टफोन में नई तकनीक पेश करते हैं, जो आपको हैरान कर देती है। अब इन सभी तकनीक को पीछे छोड़ते हुए अब ऐसे स्मार्टफोन आने वाला हैं, जो आपकी पॉकेट में नहीं रहेंगे बल्कि उड़ेंगे। जी हां, ये बिल्कुल सच है और अगर आपको हमारी बात पर यकीन नहीं हो रहा है, तो बता दें दिग्गज साउथ कोरियन इलेक्ट्रॉनिक कंपनी एलजी ऐसे स्मार्टफोन्स पर काम कर रही है, जो बिल्कुल ड्रोन की तरह ही उड़ने की क्षमता रखते होंगे।

LG ने हाल ही में एक नए 2in1 ड्रोन फोन प्रोजेक्ट की घोषणा की है। कंपनी ने इस फोन को LG U+ नाम दिया है, जो स्मार्टफोन होने के साथ एक ड्रोन भी होगा। इस ड्रोन फोन से आप वो कई काम करेंगे, जो अभी आने वाले फोन से नहीं कर पाते हैं। ये फोन हवा में घूम कर ऊंचाई से आपकी सेल्फी ले सकेगा और 360 ड्रिफ्ट भी कर सकेगा।
वीडियो में देख सकते हैं कि अगर ये ड्रोन फोन टेक्नोलॉजी वाकई सक्सेस हो जाती है, तो इसके जरिए यूजर्स क्लिफ जंपिंग, स्विमिंग, पैराग्लाइडिंग के समय में भी पिक्चर और वीडियो शूट कर सकेंगे। ये फोन हर सिचुएशन में आपके साथ काम कर सकेगा। उड़ने के बाद ये फोन आपकी स्मार्ट वॉच के जरिए कंट्रोल किया जा सकेगा और आप इस पर कमांड भी दे सकेंगे।

इस ड्रोन फोन में 5000cd की फ्लाइंग फ़्लैशलाइट भी होगी, जो अंधेरे में आपकी काफी मदद करेगी। जो रात में काम करने के लिए स्पेशल तौर पर तैयार की गई है। इसके अलावा इस ड्रोन स्मार्टफोन में जो सबसे खास फीचर यह भी होने वाला है, वो ये कि ये अपने आप ही चार्ज होने की भी क्षमता रखेगा।
जैसा कि हम आपको पहले ही बता चुके हैं कि फिलहाल एलजी इस प्रॉडक्ट पर काम कर रहा है। ये फोन कब तक यूजर्स के सामने पेश किया जा सकेगा, कंपनी की तरफ से इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
ये ड्रोन फोन कैसे काम करेगा, ये जानने के लिए ये वीडियो देखिए...


Click it and Unblock the Notifications








