Home
News

CES 2021 से ठीक पहले एलजी ने लॉन्च किया मुड़ने वाला एक शानदार टीवी

अगले सप्ताह कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक शो (CES 2021) का आयोजन होने जा रहा है। ऐसे में कंपनियों ने अपने अनोखे प्रोडक्ट्स को लॉन्च करने की पूरी तैयारी कर ली है। कुछ कंपनियां शो से पहले अपने प्रोडक्ट्स लॉन्च कर रही हैं। इन्ही में एलजी ने अपनी एक कमाल की डिस्प्ले पेश की है जिसे बेंड यानि मोड़ा जा सकता है।

CES 2021 से ठीक पहले एलजी ने लॉन्च किया मुड़ने वाला एक शानदार टीवी

एलजी की ये डिस्प्ले 48 इंच की है और ये एक बेंडेबल डिस्प्ले है जो कि सिनेमैटिक साउंड OLED (CSO) से लैस है। ये एक कागज जितनी पतली है। यकीकन गेम लवर्स के लिए ये नए साल का तोहफा साबित हो सकती है।

एलजी की बेंडेबल डिस्प्ले

जैसे हमने आपको ऊपर बताया कि ये OLED डिस्प्ले CSO टेक्नोलॉजी से लैस है यानि आपको इसके लिए अलग से स्पीकर्स का इस्तेमाल नहीं करना पड़ेगा बल्कि डिस्प्ले से ही ऑडियो मिलेगा। डिस्प्ले में वाइब्रेशन भी है। इसका डेमो अगले सप्ताह CES 2021 में दिखाया जाएगा। कंपनी ने डिस्प्ले का वीडियो यूट्यूब पर शेयर किया है।

चूकि ये डिस्प्ले बेंडेबल है तो आपका इसका इस्तेमाल रेगुलर टीवी या फिर राउंड गेमिंग स्क्रीन के तौर पर कर सकेंगे। कंपनी का दावा है कि डिस्प्ले की मोटाई 0.6mm से 9mm है। वहीं, इसका रिस्पॉन्स टाइम 0.1 मिली सेकेंड और रिफ्रेश रेट 120Hz प्रति सेकेंड है। डिस्प्ले को लो लेवल ब्लू लाइट का सर्टिफिकेशन मिला है और यह डिस्प्ले फ्लिकर फ्री है।

जानकारी हो कि हमेशा की तरह इस बार भी CES को लास वेगास में ही आयोजन किया जाएगा। हालांकि इस बार पूरा इवेंट वर्चुअल तौर पर ऑर्गेनाइज़ किया जाएगा। इस इवेंट में तमाम टेक्नोलॉजी कंपनियां अपने अनोखे प्रोडक्ट से दुनिया को रूबरू कराती हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
The Consumer Electronic Show (CES 2021) is going to be held next week. In such a situation, companies have made full preparations to launch their unique products. Some companies are launching their products before the show. In this, LG has introduced an amazing display that can be folded.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X