LG ने भारत में दुनिया का सबसे बड़ा OLED टीवी किया लॉन्च, AI फीचर से लेकर इन खासियतों से लैस, जानिए कीमत
जानी मानी टेक कंपनी LG ने भारतीय बाजार में टीवी लाइनअप में विस्तार करते हुए, अपना एक नया टीवी लॉन्च किया है। जिसमें LG OLED evo Al और LG QNED AI TV को शामिल किया गया है।
अपने इस लाइनअप में कंपनी ने LG OLED TV को 43 इंच से लेकर 93 इंच साइज में पेश किया है। एलजी के ये लेटेस्ट स्मार्ट टीवी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI सपोर्ट के साथ आ रहे हैं।

सबसे खास बात यह है कि, LG के लेटेस्ट स्मार्ट टीवी 93- इंच तक के साइज में उपलब्ध कराए गए हैं। 93 इंच साइज वाला यह स्मार्ट टीवी दुनिया का सबसे बड़ा OLED TV बन गया है। तो चलिए आगे आपको एलजी के लेटेस्ट स्मार्ट टीवी की कीमत से लेकर फीचर्स तक की डिटेल्स बताते हैं।
LG के टीवी की खासियतें- भारत में धीरे-धीरे में अब बड़े स्क्रीन साइज वाले टीवी की मांग बढ़ती जा रही हैं। जिसे देखते हुए कंपनी ने अपने लेटेस्ट टीवी ओएलईडी टीवी LG OLED 97G4 को दुनिया का सबसे बड़े स्मार्ट टीवी के तौर पर पेश किया है, जो पावर पैक्ड AI के साथ उपलब्ध कराया गया है।

हालांकि, LG OLED TV को 43 इंच से 93 इंच के साइज में पेश किया गया है। इन न्यूली टीवी का रिफ्रेश रेट 144Hz और रेज्योलूशन 4K है। ये लेटेस्ट टीवी NVIDIA G-SYNC सर्टिफिकेशन और Dolby Vision सपोर्ट के पेश किए गए हैं। इतना ही नहीं इस टीवी के डिस्प्ले को गेम लवर्स अपने हिसाब से ऑप्टिमाइज भी कर सकते हैं।
एलजी के इन टीवी को Quantum Dot और Nano Cell टेक्नोलॉजी के साथ लाया गया है। ये नए स्मार्ट टीवी कंपनी के ही सॉफ्टवेयर Web OS पर संचालित होंगे। ये नई स्मार्ट टीवी AI अपस्केलिंग कैपेबिलिटीज से लैस हैं।
आपको बता दें, एआई के साथ आने वाले इन टीवी में यूजर्स को वाइब्रेंट कलर एक्सपीरियंस के साथ बेहतर साउंड क्वालिटी भी ऑफर किया जा रहा है। ऐसे में ये लेटेस्ट टीवी दर्शकों के टीवी देखने के एक्सपीरियंस को कई गुना बेहतर करेगा।
टीवी के साथ आने वाले रिमोट से यूजर टीवी के साथ स्पीकर को भी कंट्रोल कर सकेंगे। इसके अलावा टीवी में एक डायरेक्टर मोड फीचर भी दिया गया है, जो आपके फिल्म के सीन्स को इन्हैंस कर देगा।
LG OLED evo AI और LG QNED AI TV की कीमत- LG OLED evo AI स्मार्ट टीवी को कंपनी ने 3 सीरीज LG OLED evo c4 AI, LG OLED evo G4 Ai और LG OLED B4 Ai में पेश किया है। G4 सीरीज की कीमत 2,39,990 रुपये, evo C4 AI सीरीज की 1,19,990 रुपये और B4 AI सीरीज की 1,69,990 रुपये तय हुआ है।
वहीं LG QNED AI TV को भी अलग-अलग कीमत में पेश किया गया है। कंपनी ने QNED88T AI Series को 1,03,990 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध कराया है। जबकि, QNED82T AI को 62,990 रुपये और QNED90T AI टीवी सीरीज को 1,89,990 रुपये शुरुआती कीमत में पेश किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications








