LG Mobile Days सेल शुरू, स्मार्टफोन पर 26,000 रुपए से ज्यादा का डिस्काउंट
स्मार्टफोन कंपनियां ई-कॉमर्स वेबसाइट पर स्मार्टफोन सेल का आयोजन करती रहती हैं। पॉपुलर इलेक्ट्रॉनिक कंपनी एलजी ने अमेजन इंडिया के साथ मिलकर LG Mobile Days सेल पेश की है।
ये सेल अमेजन इंडिया पर पेश की गई है, जिसमें एलजी के स्मार्टफोन पर 50 परसेंट तक डिस्काउंट और कई ऑफर्स मिल रहे हैं।
इस सेल में यूजर्स किफायती दाम पर LG V30+, LG G6, LG Q6 और LG Q6+ जैसे एलजी के पॉपुलर हैंडसेट खरीद सकते हैं।

एलजी मोबाइल डेज सेल में एलजी के पॉपुलर हैंडसेट LG V30+ को 15,010 रुपए का डिस्काउंट मिल रहा है। इस फोन की कीमत 60,000 रुपए है, जिसे डिस्काउंट के बाद 44,990 रुपए में खरीदा जा सकता है।
इसके अलावा अमेजन इस फोन को नो कॉस्ट ऑन ईएमआई पर खरीदने पर 5000 रुपए की अतिरिक्त छूट दे रहा है। इसके अलावा LG G6 पर 26010 रुपए का डिस्काउंट मिल रहा है, जिसके बाद इसे 28,990 रुपए में खरीद सकते हैं।
साथ ही एक्सचेंज ऑफर के तहत इस फोन को 1000 रुपए डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। एलजी के पॉपुलर हैंडसेट LG Q6 और LG Q6+ को भी इस सेल में डिस्काउंट पर खऱीदा जा सकता है।
एलजी Q6+ को 16,471 रुपए में खरीद सकते हैं। इस फोन पर करीब 3500 रुपए डिस्काउंट मिल रहा है। वहीं, LG Q6 11,490 रुपए में बिक्री के लिए उपलब्ध है।
इन पॉपुलर हैंडसेट के अलावा एंट्री लेवल और बजट स्मार्टफोन को अमेजन इंडिया से डिस्काउंट पर खऱीदा जा सकता है। अमेजन इंडिया पर ये सेल शुरू हो चुकी है, लेकिन ये कब तक रहेगी फिलहाल इसके बारे में जानकारी नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications








