Home
News

आपकी हर बात मानेगा एलजी का ये स्‍मार्ट बल्‍ब

कोरियन इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स एप्‍लाइंसेस कंपनी एलजी ने स्‍मार्टफोन के बाद अब एक ऐसा स्‍मार्टबल्‍ब बनाया है जो आपके इशारों पर जलेगा और बुझेगा। एलजी ने ये बल्‍ब स्मार्ट लाइटिंग कांसेप्‍ट के तहत लांच किया है। इस अनोखे बल्‍ब को यूजर अपने एंड्रायड जैलीबीन और आईओएस फोन से कनेक्‍ट कर सकता है। जब भी आप चाहें इस बल्‍ब को स्‍मार्टफोन की मदद से ऑन कर सकते हैं। लेकिन इसके लिए आपके फोन में एंड्रायड जैलीबीन या फिर उससे अपग्रेड ओएस होना चाहिए।

पढ़ें: दुनिया की सबसे बड़ी टीवी है बिग हॉस

इसके अलावा जब भी आपके फोन में किसी व्‍यक्ति की कॉल आएगी ये बल्‍‍ब फ्लैश की तरह काम करने लगेगा। एलजी का कहना है इस बल्‍ब की लाइफ 10 साल है साथ ही ये एलईडी से भी कम बिजली खपत करता है। इसे एंड्रायड और आईओएस स्‍मार्टफोन से कनेक्‍ट कर सकते हैं।

आपकी हर बात मानेगा एलजी का ये स्‍मार्ट बल्‍ब

बल्‍ब को ऑपरेट करने के लिए फोन में एक एप्‍लीकेशन की मदद से आप इसमें कई दूसरे फीचरों का प्रयोग भी कर सकते हैं जैसे अगर आपके घर में पार्टी है तो अपने स्‍मार्टफोन से बल्‍ब को पार्टी मोड में लगा कर रंग बिरंगी रोशनी का मजा ले सकते हैं साथ ही सिक्‍योरिटी मोड लगाकर ये बल्‍ब आपके न रहने पर भी जलेगा जिससे दूसरों को लगेगा की आप घर पर ही हैं।

एलजी ने अपना ये नया बल्‍ब 32 डॉलर में एनाउंस किया है यानी इंडियन करेंसी में इसकी कीमत 1900 रुपए के आसपास होगी। बल्‍ब को फोन से वाईफाई और ब्‍लूटूथ की मदद से कनेक्‍ट किया जा सकता है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X