महंगे हो सकते हैं एलजी प्रोडेक्ट

अगर आप एलजी का कोई प्रोडेक्ट लेने की सोंच रहें हैं तो जरा संभल कर क्योंकि एलजी इस अपना लक्ष्य हासिल नहीं कर पाई है जिसकी वजह से वह अपने उत्पादों के दामों में बढोत्तरी कर सकती है। एलजी इस साल 20,000 करोड़ रुपये के बिक्री लक्ष्य को हासिल करने की उम्मीद कर रही थी जिसमें वह कामयाब नहीं हो पाई है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रूपए की कमजोरी और ऊंची लागत की वजह से एलजी अपने उत्पादों को महंगा करने पर विचार कर रही है। एलजी इंडिया के प्रबंध निदेशक सून क्वॉन के अनुसार कंपनी ने हाल ही में अपने कुछ उत्पादों में बढोत्तरी की है तो नाकाफी है इस वजह से इलेक्ट्रानिक हमे अपने उत्पादों के दामों में थोड़ी और बढोत्तरी करनी पड़ेगी।
आकड़ों के मुताबिक पिछले साल कंपनी का कारोबार 16,000 करोड़ रुपये का रहा था। कंपनी ने इससे पहले कहा था कि उसे इस साल 20,000 करोड़ रुपये के कारोबार की उम्मीद है। कंपनी ने हरियाणा के गुड़गांव में तीन दिन का 3जी गेम फेस्टिवल शुरू किया है। कंपनी ने कहा है कि रुपये में गिरावट एक प्रमुख चिंता की वजह है। इसके अलावा कंपनी ने अपने उत्पादों में और नवीनता लाने तथा 3डी टीवी जैसे प्रीमियम उत्पादों के बल पर बिक्री बढ़ाने की योजना बनाई है।


Click it and Unblock the Notifications








