भारत में लॉन्च हुआ LG Q6+, फुलविज़न डिस्प्ले और कीमत 17,990 रु
LG ने अपना नया स्मार्टफोन LG Q6+ भारत में लॉन्च कर दिया है। LG स्मार्टफोन कंपनी की Q6 सीरीज़ कम कीमत में प्रीमियम फीचर्स के लिए जानी जाती है। नया LG Q6+ भी इस बात को साबित करता है। कंपनी का यह फोन फुलविज़न डिस्प्ले जैसे कई शानदार फीचर्स के साथ आता है।

भारत में इस स्मार्टफोन की कीमत 17,990 रुपए रखी गई है। इस स्मार्टफोन को एस्ट्रो ब्लैक और आइस प्लैटिनम कलर वैरिएंट में खरीदा जा सकता है। इस स्मार्टफोन की सेल रिटेल आउटलेट्स के जरिए शुरू हो चुकी है।
LG Q6+ स्पेसिफिकेशन
LG का नया स्मार्टफोन 5.5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले के साथ आता है, यह फुलविज़न डिस्प्ले है। इसका रेजोल्यूशन 1080*2160 पिक्सल है। Q6+ डूअल सिम सपोर्ट करता है। यह फोन एंड्रायड 7.1.1 नॉगट ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इस स्मार्टफोन में ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 435 प्रोसेसर दिया गया है, इसकी रैम 4जीबी की है।

LG Q6+ स्मार्टफोन में 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड से बढ़ाकर 2टीबी तक किया जा सकता है। इस फोन में 4G VoLTE सपोर्ट भी दिया गया है, इसके अलावा वाईफाई 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ v4.2, NFC और 3.5 mm हैडफ़ोन हैक दिए गए हैं।
कैमरा ऑप्टिक्स पर ध्यान दें तो यह फोन 13 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा और 5 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरा के साथ आएगा।
इस स्मार्टफोन की बैटरी 3000mAh की है। इस फोन में कई सेंसर्स दिए गए हैं, जिनमें एक्सेललेरोमीटर, एम्बिएंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप और प्रोक्सिमिटी सेंसर दिए गए हैं।


Click it and Unblock the Notifications








