Home
News

LG Stylo 7 के रेंडर्स हुए लीक, ये ज़रुरी जानकारी आई सामने

LG Stylo 7 के कंसेप्ट पर आधारित रेंडर्स (ग्राफिक्स से बनी तस्वीरें) इंटरनेट पर लीक हुए हैं। रेंडर्स में फोन की सारी साइड्स को दिखाया गया है। इसमें 3.5 एमएम हेडफोन जैक को कंफर्म किया गया है। जानकारी के मुताबिक, एलजी स्टायलो 7 LG Stylo 6 के ही अपग्रेडेड वर्जन के तौर पर आएगा। जिसे इसी साल मई में इंट्रोड्यूस किया गया था।

LG Stylo 7 के रेंडर्स हुए लीक, ये ज़रुरी जानकारी आई सामने

LG Stylo 7 के रेंडर्स लीक

अगर एलजी स्टायलो 6 की बात करें तो इसमें वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच को जगह दी गई थी। वहीं LG Stylo 7 हैंडसेट होल-पंच डिज़ाइन से लैस हो सकता है। दावा किया जा रहा है कि एलजी स्टायलो 7 के रियर पैनल पर क्वॉड कैमरा सेट-अप होगा। वहीं, किनारे पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौज़ूद होगा।

इसमें होगी फ्लैट डिस्प्ले

91Mobiles की एक रिपोर्ट में LG Stylo 7 के कंसेप्ट पर आधारित कुछ रेंडर्स सामने आए हैं। ऐसा दावा किया जा रहा है कि रेंडर्स भरोसेमंद सूत्रों से हासिल हुए हैं और इनमें दी गई डिटेल्स भी सच है। ऐसे में रेंडर्स पर नज़र डालें तो मालूम होता है कि किनारे पर बेज़ल बेहद ही पतले होंगे। इसकी डिस्प्ले फ्लैट होगी। टॉप पर सेंटर में होल-पंच कट आउट में सेल्फी कैमरे को प्लेस किया गया है। निचले हिस्से पर एलजी स्टायलो 7 में बेहद ही पतला बॉर्डर होगा।

क्वॉड कैमरा सेटअप

फोन का बैक पैनल तीन हिस्सों में बांटा गया है। लेफ्ट साइड टॉप में क्वॉड कैमरा सेटअप है। सेंसर्स के नीचे स्टायलस के लिए इनडेंट दिया गया है। फिलहाल यह साफ नहीं है कि बैक पैनल के बाकी हिस्सों में किस मेटेरियल का यूज़ हुआ है। LG Stylo 7 की तस्वीर में स्पीकर ग्रिल, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट भी नज़र आ रहे हैं।

किनारे में होगा फिंगरप्रिंट सेंसर

निचले हिस्से में स्टायलस को रखने के लिए जगह भी दिख रही है। वॉल्यूम रॉकर्स और गूगल असिस्टेंट के लिए अलग बटन हैं जो कि फोन की लेफ्ट साइड में प्लेस्ड हैं। इधर ही सिम ट्रे है। एलजी स्टायलो 7 के रेंडर से पता चलता है कि फोन की राइड साइड के एज पर फिंगरप्रिंट सेंसर स्थित है। रिपोर्ट का दावा है कि LG Stylo 7 का डाइमेंशन 70.6x77x8.6 मिलीमीटर होगा। बता दें कि अभी तक इसकी स्पेसिफिकेशन्स और लॉन्चिंग डेट को लेकर कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Renders (pictures made of graphics) based on the concept of LG Stylo 7 have leaked on the Internet. All the sides of the phone are shown in the renders. The 3.5mm headphone jack has been confirmed. According to the information, LG Stylo 7 will come as an upgraded version of LG Stylo 6 only.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X