LG का नया Tribute Dynasty लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स
साउथ कोरियाई स्मार्टफोन कंपनी LG ने नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है. इस फोन को कंपनी ने ट्रिब्यूट डायनेस्टी नाम दिया है. यह फोन एंट्री लेवल स्मार्टफोन है जो कि फिलहाल US में carriers Sprint और Boost Mobile के जरिए सेल के लिए उपलब्ध है.
आपको याद न हो तो बता दें कि LG ने साल 2016 अक्टूबर में ट्रिब्यूट HD स्मार्टफोन लॉन्च किया था. नया Tribute Dynasty इसी फोन का सक्सेसर है.

Tribute Dynasty के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इस फोन में 5 इंच की डिस्प्ले दी गई है, यह HD रेजोल्यूशन 720*1280 पिक्सल के साथ आता है. फोन में परफॉरमेंस के लिए ऑक्टा कोर मीडियाटेक प्रोसेसर दिया गया है. इस चिपसेट का नाम फिलहाल नहीं बताया गया है.
LG ने इस नए ट्रिब्यूट डायनेस्टी में 2जीबी की रैम दी है और इसकी इंटरनल स्टोरेज 16जीबी तक की दी गई है. सॉफ्टवारे एस्पेक्ट की ओर ध्यान दें तो यह हैंडसेट एंड्रायड 7.1 नॉगट पर काम करता है. फोन की बैटरी 2,500mAh की है, छोटी बैटरी के बावजूद कंपनी का कहना है कि यह 15 घंटों का टॉक टाइम दे सकती है.
ऑप्टिक्स में यह फोन ठीक ठाक लगता है. फोन में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है और इसके साथ LED फ़्लैश और 4x डिजिटल zoom है. फ्रंट साइड में सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है.
कनेक्टिविटी के लिए फोन में कई ऑप्शन हैं, जिनमें 4G LTE/LTE प्लस, वाई-फाई, ब्लूटूथ शामिल हैं. इसके साथ ही ट्रिब्यूट डायनेस्टी में रियर साइड में फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है जो फोन की प्रोटेक्शन को और मजबूत करता है. इस हैंडसेट में पॉलीकार्बोनेट बॉडी दी गई है.
ट्रिब्यूट डायनेस्टी की सेल 12 जनवरी से होगी, यूएस में इस फोन की कीमत $99 रुपए रखी गई है. जो कि भारत के अनुसार 6,300 रुपए के करीब है. फिलहाल यह कहा नहीं जा सकता है कि कंपनी अन्य मार्केट में इसे पेश करेगी या नहीं. हालांकि इसकी उम्मीद कम ही है.


Click it and Unblock the Notifications








