दमदार फीचर्स के साथ LG V30 का 'सिग्नेचर एडिशन' लॉन्च

पॉपुलर इलेक्ट्रॉनिक कंपनी LG के भारतीय फैन्स 13 दिसंबर को जहां, LG V30+ का भारत में लॉन्च का इंतजार कर रहे हैं, वहीं एलजी ने अपने एलजी V30 स्मार्टफोन का लग्जरी और प्रीमियर वर्जन लॉन्च कर दिया है। हालांकि अभी एलजी वी30 का ये वर्जन सिर्फ साउथ कोरियन स्मार्टफोन मार्केट में ही पेश किया जाएगा। कंपनी ने एलजी V30 के इस वर्जन को "LG Signature Edition" नाम से पेश किया है। एलजी V30 सिग्नेचर एडिशन के स्पेक्स और फीचर्स एलजी V30 के स्टेंडर्ड वेरिएंट से काफी समान हैं।

एलजी V30 सिग्नेचर एडिशन में कुछ खास बदलाव किए गए हैं। स्टेंडर्ड ग्लास की बात करें, तो एलजी वी30 तुलना में एलजी V30 सिग्नेचर एडिशन में जिरकोनियम सेरेमिल प्लेट दिया गया है, जो ज्यादा स्क्रेच रेसिस्टेंट है। सिग्नेचर एडिशन 6GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। वहीं, V30 और V30+ 4GB रैम के साथ आते हैं। एलजी वी30 का ये खास वेरिएंट एंड्राइड ऑरियो पर बेस्ड होगा। एलजी V30 सिग्नेचर एडिशन वाइट और ब्लैक कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।
एलजी की तरफ से जानकारी आई है कि फिलहाल एलजी V30 सिग्नेचर एडिशन के सिर्फ 300 यूनिट्स ही तैयार किए गए हैं। अगर ऐसा वाकई है, तो ये काफी कम यूनिट्स हैं, जिन्हें साउथ कोरियन यूजर्स को हासिल करना ही मुश्किल होगा। एलजी ने इसके अलावा इस फोन के साथ एक इंटरेस्टिंग ऑफर भी दिया है, जिसमें कुछ खास कस्टमर्स को फोन के बैक प्लेट पर उनके नाम के साथ ये हैंडसेट मिलेगा।
इतना ही नहीं एलजी V30 सिग्नेचर एडिशन को खरीदने पर ग्राहकों को Bang & Olufsen के दो हैडसेट भी मिलेंगे, जिनमें से एक ब्लूटूथ और एक वायर हैडसेट होगा। एलजी का कहना है कि एलजी V30 सिग्नेचर एडिशन की सेल इस साल के आखिर तक 27 दिसंबर से शुरू होगी। अब बात करते हैं कीमत की। एलजी V30 सिग्नेचर एडिशन को 2 मिलियन won यानी करीब 1820 डॉलर और 1,17,523 रुपए कीमत के साथ पेश किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications








