LG V30+ भारत में लॉन्च, शानदार ऑफर्स के साथ 18 दिसंबर को होगी पहली सेल

साउथ कोरियन इलेक्ट्रॉनिक कंपनी LG बुधवार को भारत में अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन LG V30+ लॉन्च कर दिया है। कंपनी के भारतीय फैन्स को लंबे समय से इंतजार था, जो अब पूरा हो चुका है। कंपनी ने अपने इस फोन को फ्लैगशिप फीचर्स के साथ पेश किया है।
LG V30 प्लस को एलजी ने आईएफए 2017 में पहली बार पेश किया था। भारत में इस फोन को LG V30+ स्मार्टफोन को 44,990 रुपए कीमत के साथ पेश किया गया है। भारत में ये फोन एक्सक्लुसिवली अमेजन इंडिया पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

अगर आप LG V30+ फोन को खरीदने का सोच रहे हैं, तो बता दें कि इसकी पहली सेल 18 दिसंबर को शुरू होगी। पहली के में LG इस फोन पर वन टाइम स्क्रीन रिप्लेसमेंट दे रही है, जिसकी कीमत 12,000 रुपए है। वहीं, इस फोन को खऱीदने पर कंपनी इसके साथ वायरलैस चार्जर भी देगी जिसकी कीमत लगभग 3,000 रुपए है। इसके अलावा बीट फिवर एप के लिए 6,400 रुपए के इन-एप मिलेंगे।
एलजी के इस फ्लैगशिप फोन के स्पेक्स और फीचर्स की बात करें, तो फोन की यूएसपी 6 इंच की ऑलेड डिस्प्ले, फुल स्क्रीन डिजाइन और क्रिस्टल क्लियर ग्लास लेंस को कहा जा सकता है। एलजी ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन LG V30+ को IP68 रेटिंग के साथ पेश किया है, जो इस फोन को पानी और धूल से सुरक्षित बनाता है।
LG V30+ में 6-इंच 18:9 ऑस्पेक्ट रेश्यो के साथ फुलविजन QHD+ OLED डिसप्ले दिया गया है। ये डिसप्ले 2880 x 1440 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 538ppi डेंसिटी के साथ आता है। स्क्रेच से सुरक्षा के लिए फोन में गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन दिया है। इसके अलावा फोन ने MIL-STD 810G ट्रांजिट ड्रोप टेस्ट पास किया है, जो इस फोन को टूटने फूटने से सुरक्षित करता है। ये फोन IP68 रेटिंग के साथ पेश किया है।

LG V30+ में 2.35 गीगाहर्ट्ज क्वालकॉम स्नैपड्रेगन 835 ओक्टा-कोर एसओसी दिया गया है। फोन में 4जीबी रैम और 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज मौजूद है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 2 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।
डुअल रियर कैमरा सेटअप में अपर्चर एफ/1.6, 71 डिग्री वाइड-एंगल लेंस एक 16 मेगापिक्सल सेंसर और अपर्चर एफ/1.9 व 120 डिग्री वाइड एंगल लेंस के साथ एक 13 मेगापिक्सल का सेंसर है। वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में एक 5 मेगापिक्सल वाइड-एंगल (90 डिग्री) फ्रंट कैमरा है।
एलजी V30+ में पावर बैकअप के लिए 3,300mAh बैटरी दी गई है, जो 3.0 क्विक चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। फोन में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ, 4G एलटीई, वीओएलटीई, जीपीएस और वाई-फाई 802.11ac दिया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्राइड 7.1.2 नॉगट के साथ पेश किया गया है और उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही इसे एंड्राइड 8.0 Oreo का अपडेट मिल जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications








