LG X5 (2018) : ज्यादा कीमत के चलते फ्लॉप हो सकता है एलजी का नया फोन
LG ने अपने घरेलू मार्केट साउथ कोरिया में सोमवार को लेटेस्ट मिड रेंज स्मार्टफोन LG X5 (2018) लॉन्च कर दिया है। एलजी X5 स्मार्टफोन के 2018 एडिशन के खास फीचर्स की बात करें, तो इसमें 4500mAh की बैटरी दी है। यानी फोन को पावरफुल बैटरी के साथ पेश किया गया है। लेकिन इस स्मार्टफोन की कीमत KRW 363,000 (साउथ कोरियन करंसी) यानी करीब 22,650 रुपए है, जो इस फोन के फीचर्स को जस्टिफाई नहीं करती है।

LG X5 स्मार्टफोन को कंपनी ने पहली बार जून 2016 में लॉन्च किया था। अब कंपनी ने 2018 एडिशनल को इंप्रूव फीचर्स के साथ पेश किया है। एलजी का ये स्मार्टफोन एंड्रॉइड ऑरियो ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा।
LG X5 (2018) के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
LG X5 (2018) में 5.5 इंच का डिसप्ले दिया है। इसमें 720 x 1280 पिक्सल रिजॉल्यूशन दिया है और इसका ऑस्पेक्ट रेश्यो 16:9 है। इस फोन में मीडियाटेक MT6750 चिपसेट दिया है, जिसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 1.5GHz है। रैम की बात करें, तो ये 2GB LPDDR3 रैम है। फोन का स्टोरेज 32GB है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है।
फोटोग्राफी के लिए एलजी के इस मिड रेंज स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया है, जो PDAF और एलईडी फ्लैश के साथ आता है। फोन के फ्रंट कैमरा की बात करें, तो ये 5 मेगापिक्सल का है, जो लो लाइट सेल्फी के लिए एलईडी फ्लैश के साथ आता है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 4G LTE, VoLTE, वाईफाई 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ 4.0, GPS और माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट दिया है।
एलजी X5 (2018) के अन्य खास फीचर्स की बात करें, तो इसमें फिंगर प्रिंट सेंसर दिया है, जो फोन के बैक पैनल पर मौजूद है। फिलहाल ये स्मार्टफोन साउथ कोरियन मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध है। भारत समेत बाकी देशों में इस फोन की उपलब्धता को लेकर कंपनी की तरफ से कोई जानकारी सामने नहीं आई है। एलजी के इंडियन फैन्स को इस फोन के लिए थोड़ा और इंतजार करना हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications