Home
News

LG की नई AC रेंज, फीचर्स जानकर रह जाएंगे दंग

गर्मी का सीजन शुरू हो चुका है और गर्मी धीरे-धीरे अपने कदम आगे बढ़ा रही है। ऐसे में बहुत से लोग नया AC खरीदने की प्लानिंग करने में जुट गए होंगे और इसे लेकर कन्फ्यूजन भी चल रहा होगा कि किस तरह का AC सबसे सही रहेगा, जो आपके बजट में भी रहे और उसमें सभी सुविधाएं मौजूद हो। अगर आप भी नया AC खरीदना चाहते हैं, तो यह खबर आपके काम की हो सकती है।

आपको बता दें कि LG ने अपने लेटेस्ट लाइनअप को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने LG AC के 2024 के लाइनअप को मार्केट में पेश किया है। LG ने कई नए AC मॉडल को इंट्रोड्यूस किया है, जो कि एनर्जी फीचर के साथ आपके लिए उपलब्ध हो सकेंगे। इस फीचर की मदद से कूलिंग कॉम्प्रोमाइज किए बिना ही एनर्जी कम खर्च होगी। इस लेटेस्ट AC को कंपनी के LG ThinQ ऐप के जरिए कंट्रोल किया जा सकेगा।

LG ने मार्केट में पेश की नई AC रेंज

LG AC की रेंज 1 टन, 1.5 टन और 2 टन में मौजूद है। चलिए जानते हैं ब्रांड के नए AC की कीमत और विशेषताओं के बारे में।

कंपनी की नई रेंज को 35,000 से लेकर 60,000 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है, जो कि कस्टमर्स की बजट के अनुरूप है। आप इन AC को Flipcart, Amazon, LG शोरूम और अन्य रिटेल स्टोर से खरीद सकते हैं। वहीं कंपनी ने ऑफिशियली इन AC पर डिस्काउंट ऑफर के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन आपको स्टोर से कुछ डिस्काउंट मिलने की संभावना है।

LG के 2024 AC लाइनअप की सबसे मुख्य विशेषता इसमें मौजूद इसका 'एनर्जी मैनेजर' फीचर है। यह फीचर आपको कम बिजली में बेहतर कूलिंग प्राप्त करने में मदद करेगा। यह फीचर कस्टमर को पॉवर सेविंग और कूलिंग का एक बैलेंस देगा। वहीं इस फीचर को कंपनी के आधिकारिक ऐप LG ThinQ से यूज किया जा सकता है।

ऐप LG ThinQ से जुड़ने के लिए आपके AC का Wi-Fi से कनेक्ट रहना जरूरी है। LG ने नए AC की रेंज को स्प्लिट और विंडो दोनों ही कॉन्फिग्रेशन में लॉन्च किया है और इनकी एनर्जी सेविंग रेटिंग 3 स्टार और 5 स्टार के बीच है। इनमें कंपनी ने 4-in-1 और 6-in-1 कन्वर्टिबल टेक्नोलॉजी का यूज किया है, जो एन्वर्टर कंप्रेसर के साथ आती है।

कंपनी ने अपने नए AC में कॉपर कंडेसर का इस्तेमाल किया है, जो कि गोल्ड पिन के साथ आते हैं। कॉपर कंडेसर के इस्तेमाल से AC में जंग लगने का जोखिम बहुत कम हो जाता है। इसके अलावा 2024 AC में कंपनी ने Himclean फीचर को जोड़ा है, जो कि ऑटोमेटिक ही AC के अंदर पनपने वाले बैक्टिरिया का खात्मा कर देगा और यूजर्स सिक्योर कूलिंग का लाभ उठा सकेंगे।

इसके अलावा कस्टमर्स को लो गैस डिटेक्शन मोड और स्मेल डिटेक्शन टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स भी इनमें मिलने वाले हैं। अगर AC में किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न होती है, तो यह मशीन खुद ही कस्टमर को अलर्ट करेगी। कहने का मतलब यह है कि इस फीचर की मदद से ज्यादा नुकसान हुए बिना AC को फिक्स किया जा सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
LG's new AC range, you will be surprised to know its features
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X