Honor 7X red लिमिटेड एडिशन जल्द होगा सेल के लिए उपलब्ध

हुवावे के e-ब्रांड Honor ने अपने स्मार्टफोन ऑनर 7X का लिमिटेड एडिशन वर्जन पेश कर दिया है. यह लिमिटेड एडिशन Red color में आता है. यह खास कलर कंपनी वैलेंटाइन डे के खास मौके के लिए किया है.
लिमिटेड एडिशन होने के वजह से यह फोन केवल 20,000 यूनिट में उपलब्ध रहेगा. वहीं भारतीय ग्राहकों के लिए भी खुशखबरी है क्योंकि इस लिमिटेड एडिशन को US, रूस, UK, फ्रांस, जर्मनी, इटली और स्पेन के साथ ही भारत में भी उपलब्ध कराया जाएगा. इस खास यूनिट को कंपनी 14 फरवरी को ही सेल के लिए उपलब्ध कराएगी.

यदि आप इस फोन को खरीदना चाहते हैं तो बता दें कि कंपनी ऑनलाइन स्टोर के जरिए आप इस फोन को वैलेंटाइन डे पर होने वाली सेल के दौरान सेल के लिए उपलब्ध करा सकते हैं. अगर फोन की कीमत देखें तो लिमिटेड रेड एडिशन की कीमत रेगुलर Honor 7X के थोड़ी ज्यादा है.
वहीं खास और नोट करने वाली बात यह है कि हर देश में पहले 100 ग्राहक, जो इस रेड लिमिटेड एडिशन फोन को खरीदेंगे उन्हें रेड को-ब्रांडेड ऑनर-मॉन्स्टर AM15 हैडफ़ोन दिए जाएंगे. यह उनके लिए स्पेशल गिफ्ट होगा.

Honor 7x स्पेसिफिकेशन ऑनर 7x में 5.93 इंच की फुल HD कर्व्ड डिसप्ले है, जिसका एस्पेक्ट रेश्यो 18:9 है.इस डिवाइस में कम बेज़ल दिए गए हैं और यह मेटल यूनीबॉडी डिज़ाइन है. फोन के इस बेज़ललेस डिस्प्ले से फोन का लुक काफी प्रीमियम लगता है. प्रोसेसर की बात करें तो ऑनर 7एक्स में ऑक्टा कोर HiSilicon किरिन 659 एसओसी दिया है. इस स्मार्टफोन की रैम 4जीबी की है और इंटरनल स्टोरेज इसमें 128जीबी दी गई है. फोन में हाइब्रिड सिम कार्ड स्लॉट है.
ऑनर का यह स्मार्टफोन डूअल रियर कैमरा के साथ आता है, इसमें एक 16मेगापिक्सल का और एक 2 मेगापिक्सल का सेंसर है. इसके फ्रंट में 8मेगापिक्सल का कैमरा है. यह एंड्रायड 7.0 नॉगट पर आधारित EMUI 5.1 पर काम करता है. इस फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है, जो कि फोन के बैक साइड में है. पावर बैकअप के लिए फोन में 3340mAh की बैटरी दी गई है.


Click it and Unblock the Notifications








