Elon Musk का साथ छोड़ गई Linda Yaccarino, 2 साल बाद दिया X से इस्तीफा
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) की CEO लिंडा याकारिनो (Linda Yaccarino) ने बुधवार को अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा की है। याकारिनो ने दो साल पहले 2023 में X की बागडोर संभाली थी। उन्होंने अपने इस्तीफे की जानकारी X पर एक पोस्ट के जरिए साझा की है।

क्या कहा याकारिनो ने?
अपने पोस्ट में 61 वर्षीय याकारिनो ने लिखा, जब elonmusk और मैंने पहली बार X के विजन पर बात की, तो मुझे एहसास हुआ कि यह जिंदगी का सबसे बड़ा अवसर है। इस कंपनी के असाधारण मिशन को आगे बढ़ाना मेरे लिए सौभाग्य की बात रही।"
उन्होंने आगे कहा कि वो मस्क की आभारी हैं जिन्होंने उन्हें फ्री स्पीच की रक्षा, कंपनी के पुनर्निर्माण और X को Everything App में बदलने की जिम्मेदारी सौंपी।
चुनौतियों भरा रहा कार्यकाल
Linda Yaccarino का कार्यकाल शुरुआत से ही चुनौतियों से भरा रहा। उन्होंने NBCUniversal के विज्ञापन विभाग में एक दशक से अधिक समय तक नेतृत्व करने के बाद X जॉइन किया था। एलन मस्क ने उन्हें उस समय CEO बनाया था, जब कई टेस्ला निवेशक यह चिंता जता रहे थे कि मस्क X में ज्यादा समय दे रहे हैं और टेस्ला की अनदेखी हो रही है।
CEO बनने के बाद याकारिनो को कंपनी के विज्ञापन कारोबार में भरोसा बहाल करना था। मस्क द्वारा कंटेंट मॉडरेशन में ढील, कर्मचारियों की छंटनी और बड़े ब्रांड्स से टकराव ने कंपनी की छवि को नुकसान पहुँचाया।
एलन मस्क के तहत X में बड़े बदलाव
एलन मस्क ने 2022 में 44 बिलियन डॉलर में ट्विटर को खरीदा था और उसे X में बदल दिया। तब से लेकर अब तक कंपनी में भारी बदलाव हुए हैं।
- लगभग 75% कर्मचारियों की छंटनी
- कंटेंट मॉडरेशन नियमों में ढील
- X को एक राजनीतिक और व्यक्तिगत मंच की तरह उपयोग करना
- विज्ञापन व्यवसाय में भारी गिरावट
मार्च 2025 में मस्क ने X को अपनी AI कंपनी xAI को बेच दिया था। यह सौदा एक ऑल-स्टॉक ट्रांजैक्शन के रूप में हुआ, जिसमें X की वैल्यू 33 बिलियन डॉलर और xAI की 80 बिलियन डॉलर आंकी गई थी।
लिंडा याकारिनो का इस्तीफा X के लिए एक और बड़ा मोड़ है। उनके नेतृत्व में कंपनी ने जहां कुछ सफल प्रयास किए, वहीं एलन मस्क के लगातार विवादों और आक्रामक नीतियों ने कंपनी की स्थिरता पर असर डाला। अब देखना यह होगा कि X के नए नेतृत्व में कंपनी किस दिशा में आगे बढ़ेगी।


Click it and Unblock the Notifications








