Home
News

अब घर बैठे एक OTP से अपने नंबर को करें आधार से लिंक

By Agrahi

पिछले कुछ समय से आपने कई बार यह खबरें सुनी होगी कि फोन नंबर को आधार से लिंक करना अनिवार्य है। इसके लिए कहा जा रहा था की यूज़र्स को अपने मोबाइल ऑपरेटर से सम्पर्क करना होगा। साथ ही इसकी अंतिम तिथि फरवरी 2018 की बताई जा रही थी। कहा गया था, कि फोन नंबर को समय पर आधार से लिंक न करने पर यह बंद कर दिया जाएगा।

यदि आप भी उन यूज़र्स में से हैं जिन्होंने अब तक अपने नंबर को आधार से लिंक नहीं किया है तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। न ही आपको अब टेलिकॉम कंपनियों के स्टोर पर जाने की जरुरत है। अब घर बैठे आपका यह काम हो जाएगा।

अब घर बैठे एक OTP से अपने नंबर को करें आधार से लिंक

UIDAI ने टेलीकॉम कंपनियों के आधार से सिम लिंक करने के तीन नए नियमों को मंजूरी दे दी है। एक दिसंबर से आप घर बैठे अपने नंबर का रि-वैरिफिकेशन करवा सकते हैं। मोबाइल कंपनियां ग्राहकों के नंबर को OTP, इंटरेक्टिव वॉइस रिस्पॉन्स सिस्टम (IVRS) और मोबाइल एप के जरिए नंबर रि-वैरिफिकेशन का ऑप्शन दे रही हैं।

UIDAI के सीईओ अजय भूषण पांडे ने कहा है कि टेलीकॉम कंपनियों के तीन नए प्लान को मंजूरी कर लिया गया है। उनसे कहा गया है कि वे इस प्रक्रिया को 1 दिसंबर से लागू कर दें। खास बात ये है कि ये घर बैठे वैरिफिकेशन उन्हीं यूजर्स का हो सकेगा जिनका नंबर पहले से ही आधार के डेटाबेस में उपलब्ध हो। इसके अलावा बाकी नंबरों के लिए कस्टमर को कंपनी के स्टोर पर जाना होगा।

बता दें कि 6 फरवरी मोबाइल नंबर को आधार से लिंक करने की आखिरी तारीख है। यदि आखिरी तिथि तक फोन नंबर को आधार से लिंक नहीं कराया गया तो वह बंद हो जाएगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Link your Phone/mobile number aadhaar via OTP. This is an easy way to link both the things together. One need not go anywhere for that now.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X