देख लें, इन शहरों के यूजर्स को सबसे पहले मिलेगा जियोफोन
जियो फोन की बुकिंग बंद हो गई है, लेकिन क्या आपने जियोफोन अपने लिए बुक कर दिया है ? अगर नहीं तो परेशान न हों, क्योंकि जल्द ही इसकी अगली बुकिंग के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू होने वाला है। वहीं अगर आप इस फोन को अपने लिए बुक कर चुके हैं, तो अब आपको इस फोन की डिलिवरी का बेसब्री से इंतजार होगा। यहां आप जान सकते हैं कि सबसे पहले किन-किन शहरों में जियो फोन की डिलीवरी होने वाली है।

रोज 1 लाख जियोफोन होंगे डिलीवर-
फायनेंशियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, रिलायंस जियो की प्लानिंग रोज 1 लाख जियोफोन डिलीवर करने की है, ताकि बुकिंग के लोड को कम किया सके। जियोफोन को लाखों की संख्या में बुक किया गया है और दूसरे फेज के रजिस्ट्रेशन में काफी जियोफोन फिर से बुक होने वाले हैं।
ताइवान से आएंगे जियोफोन-
जियो फोन के निर्माण का काम एक ताइवान की कंपनी को दिया गया था। ये फोन डिलिवरी के लिए ताइवान से आएंगे और फिर देश के अलग-अलग शहरों में पहुंचेंगे। बता दें कि फोन की लॉन्चिंग के समय मुकेश अंबानी ने कहा था कि हर सप्ताह 50 लाख फोन की डिलीवरी होगी।
इन 5 शहरों में पहले पहुंचेंगे जियोफोन-
बता दें कि सबसे पहले जियो फोन की डिलीवरी दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद और अहमदाबाद में होगी। इन 5 शहरों में फोन पहुंचने के बाद जियो सेंटर और रिलायंस जियो स्टोर पर फोन की डिलीवरी होगी। इसके बाद इन दोनों स्टोर से रिटेल स्टोर और डीलर्स के पास फोन भेजे जाएंगे।
इन फीचर्स से लैस होगा जियोफोन-
बता दें कि जियोफोन इन बिल्ट सिम के साथ आएगा। इसमें 2.4 इंच की क्यूडब्ल्यूवीजीए डिस्प्ले, 1.2 गीगाहर्ट्ज का स्प्रिडट्रम SPRD 9820A/QC8905 डुअल कोर प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए माली-400 जीपीयू, 512 एमबी रैम और 4 जीबी स्टोरेज है जिसे 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 0.3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है यानी आप वीडियो कॉलिंग कर सकते हैं। फोन में 2000 एमएएच बैटरी, 4जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ वी4.1, वाई-फाई, एनएफसी, एफएम रेडियो, जीपीएस और यूएसबी 2.0 सपोर्ट है।


Click it and Unblock the Notifications








