Home
News

2025 में आने वाले बेस्ट Foldable फोन्स की यहां देखें लिस्ट

Best Foldable Phones Coming in 2025: बाजारों में Foldable फोन्स की डिमांड को देखते हुए, लगभग सभी स्मार्टफोन मेकर कंपनियां फोल्डेबल फोन्स पर काम कर रही है।

आज हम आपको अगले साल यानी 2025 में आने वाले कुछ बेस्ट फोल्डेबल फोन्स की लिस्ट बताने जा रहे हैं, जिनमें सैमसंग, ओप्पो, वीवो, हुआवे और वनप्लस तक के फोन शामिल हैं। तो चलिए आपको इनके बारें में अब सामने आई सभी डिटेल्स बताते हैं।

2025 में आने वाले बेस्ट Foldable फोन्स की यहां देखें लिस्ट

Galaxy Z Fold 7 - सैमसंग भी अगले साल जुलाई 2025 में अपना नेक्स्ट गैलेक्सी Z फोल्ड 7 पेश कर सकता है। फिलहाल इसके बारे में कोई सटीक जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन गैलेक्सी Z फोल्ड 6 का डिजाइन अपने पिछले मॉडल से काफी मिलता-जुलता है, ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि, सैमसंग Z फोल्ड 7 को नए डिजाइन के साथ लाया जा सकता है।

इसके साथ ही इसमें फोटोग्राफी के लिए बेहतरीन कैमरा दिया जा सकता है। संभावना है कि, कंपनी इस बार अपने इस आगामी फोन को बड़ी बैटरी साइज के साथ उपलब्ध करा सकती है।

Oppo Find N5- इसके अलावा चीनी टेक कंपनी Oppo भी अपने आगामी फोल्डेबल फोन को अगले साथ उपलब्ध करा सकती है। जिसे पिछले साल लॉन्च किए गए Oppo Find N3 फोल्डेबल फोन के उत्तराधिकारी के तौर पर पेश किया जाएगा।

रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी अपने अगले फोल्डेबल फोन के लिए Find N4 की जगह Find N5 को पेश कर सकती है। जिसे 2025 की पहली तिमाही में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।

फाइंड एन5 को लेकर अनुमान लगाया जा रहा है कि, इसे 2K+ रिजॉल्यूशन वाली स्क्रीन दी जा सकती है। इसके साथ ही स्नैपड्रैगन 8 जेन 4 द्वारा संचालित होने वाले पहले फोल्डेबल फोन में से एक होने की उम्मीद है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें पेरिस्कोप लेंस वाला 50 मेगापिक्सल का सोनी ट्रिपल कैमरा के साथ 6,000mAh की बैटरी दी जाएगी। जो इसके पहले मॉडल की तुलना में काफी बड़ा होगा। बता दें, Oppo Find N3 में 4,800mAh की बैटरी है। इसके साथ ही इसे वायरलेस चार्जिंग के साथ भी लाए जाने की संभावना है।

Oneplus Open 2 - वहीं Find N5 को ही भारत और अमेरिका जैसे क्षेत्रों में Oneplus Open 2 के तौर पर रीब्रांड किए जानें की उम्मीद है।

Huawei Mate X6- इनके अलावा हुवावे भी का Mate X6 फोल्डेबल फोन नवंबर 2024 के आखिरी तक चीनी बाजारों में दस्तक दे सकता है। जिसे बाद में 2025 में ग्लबली लॉन्च किए जानें की उम्मीद है।

फिलहाल Huawei Mate X6 के किसी भी स्पेक्स की जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन कंपनी ने हाल ही में दुनिया का पहला ट्राई-फोल्डेबल स्मार्टफोन Mate XT लॉन्च किया है, इसलिए Mate X6 से भी लोगों से काफी उम्मीदें है।

Vivo X Fold 4 - वीवो भी अपने अगले फोल्डेबल फोन को अगले साल 2025 में लॉन्च कर सकता है। हालिया रिपोर्ट्स की मानें तो मॉडल नंबर V2429 वाला एक आगामी वीवो डिवाइस वीवो एक्स फोल्ड 4 के तौर पर बाजार दस्तक देगा। एक लीक की मानें तो यह स्नैपड्रैगन 8 जेन 4 चिपसेट पेश करने वाले पहले फोल्डेबल फोन में से एक होगा।

इसमें 50-मेगापिक्सल का मेन कैमरा और एक पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल सकता है। इसे पावर देने के लिए इसे 6,000mAh की अनुमानित सिलिकॉन बैटरी से लैस किया जा सकता है। ये सभी फोन्स अनुमानित हैं, सटीक जानकारी के लिए आपको थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X