Republic Day सेल में सबसे ज्यादा बिकने वाले स्मार्टफोन्स की लिस्ट
शाओमी कंपनी के इंडिया हेड मनु कुमार जैन ने एक ट्वीट करके जानकारी दी है कि रिपब्लिक डे सेल के दौरान शाओमी कंपनी ने 15 लाख Mi और Redmi स्मार्टफोन को बेचा है। आपको बता दें कि ये डाटा शाओमी डाटा सेंटर से लिया गया है।
सबसे ज्यादा बिकने वाला 5जी स्मार्टफोन
शाओमी कंपनी ने अपने ट्वीट के जरिए यह भी बताया है कि शाओमी अमेज़न की वेबसाइट पर वॉल्यूम और वैल्यू के टर्म्स में नंबर वन ब्रांड है। शाओमी कंपनी का दावा है कि अपने सभी स्मार्टफोन की बिक्री में से हाल ही में लॉन्च होने वाला Mi 10i अमेज़न पर सबसे ज्यादा बिकने वाला नंबर वन 5जी स्मार्टफोन है।
इस फोन की स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो कंपनी ने इस फोन में 6.67 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दी है। इस फोन का कैमरा सेटअप काफी बेहतरीन है। इसका पहला बैक कैमरा 108 मेगापिक्सल का है, जिसमें Samsung HM2 सेंसर लगा हुआ है।
सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन
इसके अलावा Redmi 9 Power के बारे में कहा जा रहा है कि यह स्मार्टफोन सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन है। शाओमी कंपनी ने अपने ट्वीट में इस फोन का नंबर वन बेस्ट सेलिंग स्मार्टफोन का तमगा दिया है।
इस फोन में कंपनी ने 6.67 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले दिया है। इस फोन के प्रोसेसर की बात करें तो क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 चिपसेट से इसको लैस किया है। इसके अलावा इस फोन में कंपनी ने 6000 एमएएच की एक बैटरी है, जो 18 वॉट के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।
₹8-10 हजार के बीच सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन
8 हजार रुपए से 10 हजार रुपए के बीच में सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन Redmi 9 है। इस फोन ने 8-10 हजार रुपए वाली कैटेगरी में पहला स्थान हासिल किया है।
Redmi 9 में कंपनी 6.53 इंच की एचडी+ डिस्प्ले दी है। इसके अलावा इस फोन में कंपनी ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर, एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 12 वाला फोन है, जो कि अभी तक का लेटेस्ट वर्ज़न है।
₹8000 रुपए से कम में सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन
Redmi 9A ऐसा फोन है, जो रिपब्लिक डे सेल के दौरान 8000 से कम कीमत वाले रेंज में सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन है। इस फोन के डिस्प्ले की बात करें तो इसमें कंपनी ने 6.53 इंच की एचडी+ एलसीडी डॉट ड्रॉप डिस्प्ले दी है। इस फोन का ऑस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। इसके अलावा इस फोन में कंपनी ने ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी25 चिपसेट का इस्तेमाल प्रोसेसर के रूप में किया है।
शाओमी बना नंबर वन ब्रांड
इन्हीं कारणों से शाओमी इंडिया ने दावा किया है कि रिपब्लिक डे सेल के दौरान अमेज़न पर सबसे ज्यादा स्मार्टफोन Mi और Redmi के ही बिके हैं और इस वजह से वो नंबर वन स्मार्टफोन ब्रांड है।


Click it and Unblock the Notifications








