इस हफ्ते लांच हुए स्मार्टफोन और टैबलेट

जेन अल्ट्राटैब A900 (Zen Ultratab A900)
इस हफ्ते लो कॉस्ट मोबाइल मैन्यूफैक्चरों में इंडियन मैन्यूफैक्चर जेन मोबाइल ने नया अल्ट्राबुक ए900 लांच किया है हालाकि इससे पहले कंपनी ने अल्ट्राबुक 100 टैबलेट लांच कर चुकी है आईए नजर डालते हैं जेन जेन अल्ट्राटैब A900 टैबलेट में दिए गए फीचरों पर
डिस्प्ले: अल्ट्राबुक टैब ए900 में 9 इंच की कैपेसिटिव टच स्क्रीन दी गई है जो 800 x 480 रेज्यूलूशन को सपोर्ट करती है।
प्रोसेसर: टैबलेट में 1.5 गीगाहर्ट का प्रोसेसर और क्वॉड कोर माली 400 जीपीयू सपोर्ट दिया गया है जो टैबलेट को फास्ट प्रोसेसिंग पॉवर देता है।
ऑपरेटिंग सिस्टम: इस रेंज के दूसरे टैबलेटों की तरह जेन अल्ट्राबुक में भी आईसीएस प्लेटफार्म दिया गया है।
स्टोरेज: टैबलेट में 4 जीबी इंटरनल मैमोरी के साथ 512 एमबी रैम और माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट सपोर्ट मौजूद है जिससे आप 32 जीबी तक मैमोरी एक्पेंड कर सकते हैं।
कैमरा: कैमरा ऑप्टिक्स पर नजर डालें तो जेज की नई अल्ट्राबुक ए900 में 3जी डॉगल सपोर्ट के साथ वाईफाई और मिनी यूएसबी पोर्ट मौजूद है।
कनेक्टीविटी: अल्ट्राबुक 900 में 3जी डॉगल के साथ वाईफाई 802.11 और माइक्रोयूएसबी पोर्ट सपोर्ट दिया गया है।
बैटरी: कंपनी के अनुसार अल्ट्राबुक में 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 14 घंटे का बैटरी बैकप देती है अगर आप अल्ट्राबुक में वीडियो प्ले कर रहें हैं तो आपको 3.5 घंटे का बैटरी बैकप मिलेगा।
कीमत- 7,999 रुपएपढ़ें: 5000 रुपए के अंदर मिल रहें हैं ये 5 एंड्रॉएड टैबलेट


Click it and Unblock the Notifications








