"How to" के इन 10 टॉपिक्स को गूगल पर भारत में किया गया सबसे ज्यादा सर्च
हम सभी जानते हैं कि कोरोना महामारी के चलते पूरे देश भर में लॉकडाउन का ऐलान करना पड़ा था। इस दौरान ऑफिस के कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम मिल गया था। ज़रूरी सेवाओं के अलावा सारी चीजों पर ताला लगा दिया गया था। लॉकडाउन के समय को लोगों ने अपने-अपने हिसाब से बिताया। लेकिन एक चीज़ काफी कॉमन थी कि सब घर बैठे-बैठे इंटरनेट के ज़रिए टिप्स एंड ट्रिक्स सर्च कर रहे थे। तो आज हम आपको बताएंगे कि लॉकडाउन के दौरान किन-किन चीजों को सर्च किया गया।

2020 में गूगल पर किन टॉप-10 ट्रिक्स को लोगों ने किया सर्च
कोरोना महामारी में लगे लॉकडाउन में लोगों ने इंटरनेट का सबसे ज़्यादा इस्तेमाल किया। इस लिस्ट में सबसे ऊपर रहा 'पनीर कैसे बनाएं'। हालांकि, ये काफी हैरान वाली बात है कि कोरोना के दौरान में लोगों ने पनीर बनाना सीखा। खैर, इसके पीछे कारण काफी दिलचस्प है। चूकि सब लोग घर पर बैठे हुए थे। फिल्म सेक्टर से लेकर हर छोटी इंडस्ट्री बंद थी। तो लोगों ने इस दौरान घर पर लज़ीज पकवान ट्राई किए। पनीर ज़्यादातर लोगों की पसंदीदा डिश होती है इसीलिए ये सर्च ऑफ द ईयर बना। आपने भी इसे सर्च किया था ना!
चलिए अब जानते हैं कि पनीर के अलावा लोगों ने क्या-क्या हुनर सीखें और इंटरनेट पर क्या सर्च किया गया।
1) How to make paneer- पनीर कैसे बनाएं- इससे तो यही मालूम होता है कि लॉकडाउन के दौरान लोगों ने पनीर का स्वाद सबसे ज़्यादा लिया है।
2) How to increase immunity- इम्यूनिटी कैसे बढ़ाए- चूकि लॉकडाउन लगने के पीछे कोरोना वायरस कारण था। इसीलिए अपनी इम्यूनिटी को कैसे बढ़ाए, इसे भी सर्च किया गया।
3ः How to make dalgona coffee- डैलगोना कॉफी कैसे बनाएं-याद दिला दें कि सोशल मीडिया पर डैलगोना कॉफी ने काफी सुर्खियां बटोरी थी और उस दौरान हर कोई डैलगोना कॉफी को ही सर्च कर रहा था।
4) How to link PAN card with aadhaar card- पैन कार्ड को आधार कार्ड से कैसे लिंक कराएं- भागती दौड़ती ज़िंदगी में हम अपने कई काम नहीं करा पाते हैं लेकिन लॉकडाउन में हर किसी के पास काफी समय था तो क्यों ना इस समय का बेहतर उपयोग किया जाए और अधूरे पड़े कामों को पूरा किया जाए।
5) How to make sanitizer at home- घर पर सैनिटाइज़र कैसे बनाएं- कोरोना काल में सैनिटाइज़र सबसे बड़ी ज़रुरत बन गया है। लॉकडाउन के दौरान मार्केट में सैनिटाइजर्स का स्टॉक भी जल्दी खत्म हो जाता था। इसीलिए लोगों ने घर पर ही सैनिटाइज़र बनाने का तरीका सर्च किया।
6) How to recharge fastag- फास्टैग कैसे रिचार्ज करें- ये सर्च में छठे नंबर पर रहा और जिन लोगों ने फास्टैग रिचार्ज नहीं कराया था, उन्होंने इंटरनेट के ज़रिए ये टिप सीखी।
7) How to prevent coronavirus- कोरोना वायरस को कैसे रोका जाए- इसका सर्च होना काफी लाज़मी है। लोगों में कोरोना वायरस का काफी खौफ था। इसीलिए हर कोई ऐसे तरीके खोजने में लगा था जिससे कोरोना वायरस को रोका जा सके।
8) How to apply e-pass- ई-पास कैसे अप्लाई करें- इससे यही पता लगता है कि लोगों ने अपने कई अधूरे पड़े कामों को पूरा करने की ट्रिक निकाली।
9) How to make jalebi- जलेबी कैसे बनाएं- इस लॉकडाउन ने हर किसी को शेफ बना दिया था। तो ऐसे में सभी लोग अलग-अलग डिशेज को घर पर ही ट्राई कर रहे थे।
10) How to make cake at home- घर पर केक कैसे बनाएं- लॉकडाउन में सभी लोग बाहर की चीजें खाने से बच रहे थे। तो इस दौरान सभी ने अपने प्रियजनों के बर्थडे, एनिवर्सरी को घर पर ही केक बनाकर सेलिब्रेट किया।


Click it and Unblock the Notifications