Home
News

JioFi Plans: जियोफाई के इन प्लान्स में कम कीमत में मिल रहा है भरपूर डेटा

रिलायंस जियो (Reliance Jio) आज भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनियों में से एक है जो अपने यूजर्स के लिए ढेर सारे प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान्स पेश करती है। इसके अलावा रिलायंस जियो एक JioFi नाम से छोटा हॉटस्पॉट डिवाइस भी पेश करती है जो वर्तमान में तीन अलग-अलग पोस्टपेड टैरिफ पर उपलब्ध है। इसका बेस प्लान 249 रुपये में आता है, इसके बाद 299 रुपये और 349 रुपये के प्लान आते हैं जिसमें जबरदस्त डेटा ऑफर किया जा रहा है।

JioFi Plans: जियोफाई के इन प्लान्स में कम कीमत में मिल रहा है भरपूर डेटा

इन प्लान्स की खासियत यह है कि ये इंटरप्राइजेज या बिजनेस के लिए होते हैं। यानी अगर आप घर से काम कर रहें हैं तो JioFi (जियोफाई) खरीदकर काम कर सकते हैं। तो आइए डिटेल्स में जानते हैं इन प्लान के बारे में।

रिलायंस जियोफ़ाई (Reliance JioFi) के बेहतरीन प्लान्स

अगर आपके पास भी एक जियोफाये डिवाइस है तो आप नीचे बताए गए प्लान्स को खरीद सकते हैं जिसमें भारी डेटा ऑफर किया जा रहा है। तो आइये इन प्लान्स के बारे में जानते हैं विस्तार से।

JioFi का 249 रुपये का प्लान

JioFi का 249 रुपये वाला प्लान 30GB मंथली डेटा के साथ आता है। यह Reliance Jio द्वारा JioFi के लिए पेश किया गया बेस एंटरप्राइज पोस्टपेड प्लान है। हालांकि आपको बता दें कि JioFi के इस प्लान के साथ कोई एसएमएस या वॉयस कॉल के लिए बेनिफिट नहीं मिलता है, यानी आपको सिर्फ 30GB का हाई स्पीड डेटा ही मिलेगा।

JioFi का 299 रुपये का प्लान

JioFi डिवाइसों के लिए पेश किए गए 299 रुपये के प्लान के साथ, रिलायंस जियो 40GB मंथली डेटा बंडल करता है। इस प्लान के साथ लॉक-इन पीरियड भी 18 महीने का है। फेयर-यूज-पॉलिसी के अनुसार डेटा खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 64 Kbps होगी।

JioFi का 349 रुपये का प्लान

इन दो प्लान्स के अलावा रिलायंस जियो JioFi यूजर्स के लिए एक और प्लान 349 रुपये का पेश करती है जिसमें 18 महीने की लॉक-इन पीरियड के साथ प्रति माह 50GB डेटा मिलता है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि Reliance Jio द्वारा प्रदान किया जाने वाला JioFi डिवाइस फ्री है लेकिन उपयोग और वापसी के आधार पर दिया जाता है। इसके अलावा, इन डिवाइसों को ऑर्डर करने वाले किसी भी एंटरप्राइज या कंपनी को कम से कम 200 डिवाइस के लिए भुगतान करना होगा।

क्या है जियोफाई के फीचर्स

JioFi Plans: जियोफाई के इन प्लान्स में कम कीमत में मिल रहा है भरपूर डेटा

अगर हम इसके फीचर्स की बात करें तो JioFi हॉटस्पॉट डिवाइस की साइज बहुत ही छोटी है और यह 150 Mbps डाउनलोड और 50 Mbps की अपलोड स्पीड प्रदान कर सकता है।

साथ ही इसमें लंबे समय तक चलने वाली 2300mAh की बैटरी है जो आसानी से पांच से छह घंटे के ब्राउज़िंग समय को सपोर्ट करती है। इस डिवाइस से अधिकतम 10 डिवाइस और एक यूएसबी कनेक्शन को कनेक्ट किया जा सकता है।

कुल मिलाकर जो लोग अपने फोन में Jio के नेटवर्क का इस्तेमाल नहीं करना चाहता या अपने वर्क फ्रॉम होम के लिए WiFi को एफोर्ड नहीं कर सकता उसके लिए जियोफाई एक अच्छा ऑप्शन है। और आप कम पैसों में वाईफ़ाई का आनंद ले सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
List Of Reliance JioFi Plans, Get 30GB Data On Rs 249 Plan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X