ये हैं इस हफ्ते के टॉप 5 टैबलेट और स्मार्टफोन

माइक्रोमैक्स इनफिन्टी
माइक्रोमैक्स तेजी से लो कॉस्ट डिवाइसेस में अपनी पकड़ बनाता जा रहा है यही कारण है इस साल कंपनी ने स्मार्टफोन और टैबलेट की रेंज में कई लो कॉस्ट डिवाइसेस लांच की हैं। माइक्रोमैक्स के खेमें में इस समय लेटेस्ट टैबलेटों में से इन्फिन्टी सबसे नया है। जो 6,999 रुपए के बजट दामों में लांच किया गया है। तो चलिए जानते हैं माइक्रोमैक्स इनफिन्टी में दिए गए कुछ फीचरों के बारे में,
आकार और भार : इनफिन्टी का भार 360 ग्राम और आकार 122 x 192 x 10 एमएम है।
डिस्प्ले : बजट फ्रेंडली होने के बावजूद टैबलेट में 7 इंच की कैपेसिटिव टच स्क्रीन दी गई जो 800 x 480 रेज्यूलूशन को सपोर्ट करती है।
प्रोसेसर : टैबलेट में 1.2 गीगाहर्ट का ए8 प्रोसेसर दिया गया है।
ओएस: कम कीमत के बावजूद इनफिन्टी में लेटेस्ट 4.0.4 आईस्क्रीम सैंडविच ओएस इनबिल्ड है।
कैमरा: टैबलेट में 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 0.3 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया गया है जिससे यूजर वीडियो कॉलिंग भी कर सकता है।
मैमोरी : फनबुक इनफिन्टी में 4 जीबी की इंटरनल मैमोरी स्टोरेज, 512 एमबी की रैम इनबिल्ड है इसके साथ यूजर माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट की मदद से 32 जीबी तक मैमोरी एक्पेंड भी कर सकता है।
कनेक्टीविटी: इंटरनेट कनेक्ट करने के लिए टैबलेट में 3जी डॉगल सपोर्ट के साथ वाईफाई कनेक्टीविटी ऑप्शन मौजूद है।
बैटरी : कंपनी के अनुसार नए टैबलेट में 4000 एमएएच बैटरी दी गई है जो 6 घंटे का टॉक टाइम देती है।
कीमत: 6,999 रुपए
पढ़ें: ये हैं बेस्ट कैमरा स्मार्टफोन


Click it and Unblock the Notifications








