2019 के बेस्ट 8 जीबी रैम वाले स्मार्टफोन की लिस्ट
भारतीय बाजार में काफी सारें स्मार्टफोन मौजूद हैं, जो एक से बढ़कर एक दमदार फीचर्स के साथ आते हैं। स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनियां एक दूसरे को टक्कर देने के लिए कम कीमत में गजब के फीचर्स को पेश करते हैं। आज के समय में स्मार्टफोन का रैम इतने स्तर पर पहुंच गई है जितनी लैपटॉप में होती है।

ग्राहक 25,000 रुपये की कीमत के अंदर एक ऐसा दमदार स्मार्टफोन खरीद सकते हैं, जो बेहतर कैमरा, प्रोसेसर और फीचर्स से लैस हो। आज हम आपको कुछ ऐसे ही पांच स्मार्टफोन के बारें में बताएंगे जो इस कीमत के साथ 8जीबी तक रैम में खरीदे जा सकते हैं।
Xiaomi Poco F1
अब बात करते हैं शाओमी कंपनी के Poco F1 स्मार्टफोन की। कंपनी ने अपने इस स्मार्टफोन को पूरी तरह से गेमिंग सेंट्रिक स्मार्टफोन बनाया है। स्मार्टफोन के 8जीबी रैम के साथ 256जीबी वाले स्टोरेज को 27,999 रुपये की कीमत के साथ खरीदा जा सकता है। बता दें, अगर आप स्मार्टफोन को खरीदना चाहतें हैं तो Poco F1 स्मार्टफोन को Flipkart और Mi.com के जरिए खरीदा जा सकता है।
Asus Zenfone 5Z
Zenfone 5Z और Asus 5Z जैसे स्मार्टफोन भी 8GB RAM के साथ 256GB स्टोरेज के साथ आते हैं। बता दें, दोनों ही स्मार्टफोन को स्मार्टफोन्स को 25,999 रुपये की कीमत के साथ खरीदा जा सकता है। बता दें, Asus Zenfone 5Z स्मार्टफोन में 845 SoC के साथ AI dual rear cameras और 3,300mAh की battery भी मौजूद है। इस कीमत के साथ ग्राहक इस स्मार्टफोन को अपना बना सकते हैं।
Oppo Reno, Reno 10X Zoom
Oppo कंपनी ने कुछ ही समय पहले Reno और Reno 10X Zoom स्मार्टफोन को लॉन्च किया है, जो राइजिंग कैमरा और ट्रिपल रियर कैमरा के साथ आते हैं। Reno के स्टैंडर्ड मॉडल यानी 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट को 32,990 रुपये की कीमत के साथ खरीदा जा सकता है। वहीं, Reno 10X Zoom स्मार्टफोन के 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट को 49,990 रुपये की कीमत के साथ खरीदा जा सकता है।
OnePlus 7, OnePlus 7 Pro
सबसे पहले बात करें हैं चाइनीज कंपनी वनप्लस की। कंपनी ने अपने OnePlus 7 सीरीज में 12जीबी तक रैम और 256जीबी तक स्टोरेज को पेश किया है। बता दें, कंपनी का OnePlus 7 का 8GB RAM और 256GB स्टोरेज मॉडल 37,999 रुपये की कीमत के साथ आता है।
वहीं, OnePlus 7 Pro स्मार्टफोन की बात करें तो फोन के 8GB RAM और 256GB वाले स्टोरेज को 52,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। फोन का टॉप एंड मॉडल 2GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 57,999 रुपये है। कंपनी के OnePlus 6T स्मार्टफोन में 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट को 27,999 रुपये की कीमत के साथ खरीदा जा सकता है।
Samsung Galaxy S10/S10+
Samsung Galaxy S10 स्मार्टफोन के 8GB RAM के साथ 512GB स्टोरेज वाले वेरिएंट को 76,900 रुपये की कीमत के साथ खरीदा जा सकता है। फोन का 8GB RAM और 128GB स्टोरेज मॉडल 61,900 रुपये की कीमत के साथ आता है। Galaxy S10+ की बात करें तो फोन के 8GB RAM के साथ 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट को 73,900 रुपये में खरीदा जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








