Home
News

सामने आई Apple WWDC Event 2024 की लाइव अपडेट, जानें क्या नया ला रहा एप्पल

Apple WWDC Event 2024: एप्पल का WWDC Event 2024 शुरू हो चुका है और इस इवेंट की Live अपडेट्स भी लगातार सामने आ रही है। जैसा कि पहले सुनने में आ रहा था कि कंपनी अपने इस इवेंट में कई तरह के नए प्रोडक्ट्स को लॉन्च करने के साथ नई घोषणाएं भी कर सकती है।

सामने आ रही लाइव अपडेट के अनुसार, Apple का पूरा ध्यान अपने ऑपरेटिंग सिस्टम में बड़े पैमाने पर बदलाव करने के लिए AI की शक्तियों का इस्तेमाल करने की संभावना की ओर जाता हुआ नजर आ रहा है। इसी के साथ कंपनी ने कई नए अपडेट्स भी दिए हैं। चलिए जानते हैं कि Apple के इस इवेंट में क्या नया आया है।

सामने आई Apple WWDC Event 2024 की लाइव अपडेट

Apple WWDC Event 2024 में ये आए नए अपडेट्स

iPhone को मिला सैटेलाइट मैसेजिंग का सपोर्ट: iOS अपडेट में सैटेलाइट फीचर दिया गया है। यूजर्स सैटेलाइट के माध्यम से मैसेज भेजने में सक्षम होंगे। अपडेट में RCS मैसेजिंग सपोर्ट भी मिला है। iPhone 14 और उसके बाद के आईफोन्स को सैटेलाइट मैसेजिंग का सपोर्ट मिला है।

Apple iPad को मिला मोस्ट अबेटेड कैलकुलेटर ऐप: Apple iPad को आखिरकार iPadOS 18 के हिस्से के रूप में एक मोस्ट अबेटेड कैलकुलेटर ऐप मिल गया है। पहली बार देखने पर यह काफी हद तक उस कैलकुलेटर जैसा नजर आता है, जिसे आप iPhone और Apple iOS से जानते होंगे। लेकिन यह Apple Pencil को भी सपोर्ट करता है। इसका मतलब यह हुआ कि यूजर्स मैथ को प्रॉब्लम्स को लिखेंगे और ऐप उन्हें सॉल्व कर देगा।

WatchOS 11 की घोषणा: एप्पल ने अपने यूजर्स के लिए Apple Watch के लिए WatchOS 11 की भी घोषणा की है। नए अपडेट Apple Watch को सिर्फ फिटनेस डिवाइस से ज्यादा सुविधाजनक लाइफस्टायल डिवाइस बनाते हैं। इसी के साथ वॉच ऐप में Vital App भी होगा, जिससे यूजर्स एक नजर में अपने सबसे महत्वपूर्ण हेल्थ मीट्रिक को देख पाएंगे।

8 नए देशों को मिलेगा Vision Pro: कंपनी Vision Pro को नए 8 देशों में लेकर आ रही है। 28 जून को चीन, जापान और सिंगापुर में आएगा और 12 जुलाई को ऑस्ट्रेलिया, कनाडास फ्रांस, जर्मनी और यूके में आएगा।

VioinOS में होंगे नए अपडेट्स: इसी के साथ ही इस साल की शुरुआत में लॉन्च किए गए VioinOS को भी पावर देने की बात कही गई है।

macOS 15 भी होगा AI से लैस: कंपनी ने Siri इंटरफेस और फिटनेस ऐप में भी बदलाव करने के संकेत दिए हैं। iOS 18 की तरह ही macOS 15 को भी AI से लैस बनाने पर फोकस किया जाएगा। इसी के साथ AI बेस्ड कैलकुलेटर, नोट्स, सफारी और वॉयस मेमो जैसे कोर ऐप में एआई इंटिग्रेशन की उम्मीद जताई गई है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Live updates of Apple WWDC Event 2024 surfaced, know what new Apple is bringing
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X