Home
News

Lockdown 3.0: iQoo 3 की बिक्री हुई शूरू, जानिए बेहद खास फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

iQoo कंपनी ने हाल ही में भारत में अपना एक नया फोन लॉन्च किया था। उस फोन का नाम iQoo 3 है। इस फोन की कीमत में कंपनी ने कोरोना वायरस की भयंकर महामारी को ध्यान में रखते हुए कमी की थी। हालांकि लॉकडाउन में गैर जरूरी सामान की डिलीवरी बंद कर दी गई थी। अब सरकार ने गैर जरूरी सामान की डिलीवरी का आदेश दे दिया है। अब स्मार्टफोन कंपनियों ने अपने फोन्स की बिक्री शुरू कर दी है। ऐसे में iQoo ने भी अपने नए फोन iQoo 3 की बिक्री भी शुरू कर दी है।

Lockdown 3.0: iQoo 3 की बिक्री हुई शूरू, जानिए बेहद खास फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

हालांकि आपको बता दें कि फिलहाल सिर्फ ग्रीन और ओरेंज ज़ोन में ही गैर जरूरी सामान की डिलीवरी करने का निर्देष दिया गया है। अब इस फोन को भी आप खरीद सकते हैं। आइए आपको इस फोन के बारे में बताते हैं। आइकू कंपनी ने अपने iQoo 3 को दो वेरिएंट में पेश किया है।

इसका एक वेरिएंट 4जी मॉडल वाला है और दूसका मॉडल 5जी वेरिएंट वाला है। 5जी वाला वेरिएंट इस फोन का एक प्रीमियम वेरिएंट है। इसके 4जी मॉडल की बात करें तो ये फोन 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। इस वेरिएंट की कीमत 36,990 रुपए है। 4जी मॉडल का दूसरा वेरिएंट 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। इस वेरिएंट की कीमत 39,990 रुपए है।

5G मॉडल का वेरिएंट

iQoo 3 का 5जी मॉडल वाला फोन 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। इस फोन को कंपनी ने 44,990 रुपए में लॉन्च किया है। इस फोन को कंपनी ने क्वांटम सिल्वर, वोलकेनो ऑरेंज और टोरेंडो ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया है। इस फोन की पहली फ्लैश सेल 4 मार्च को आयोजित की जाएगी।

इस फोन में कंपनी ने 6.44 इंच की फुल एचडी+ डिस्प्ले दी है। इस फोन में एचडीआर10+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले दी गई है, जिसका अनुभव बेहद शानदार होने की संभावना है। इस फोन को कंपनी ने 12 जीबी तक LPDDR5 रैम और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया है।

4 कैमरों का सेटअप

इस फोन में कंपनी ने 4 कैमरों का सेटअप दिया है। इसका पहला कैमरा 48 मेगापिक्सल का है, जो Sony IMX582 सेंसर के साथ आता है। इसके अलावा इसका दूसरा कैमरा सेंसर 13 मेगापिक्सल का है, जो टेलिफोटो लेंस है। वहीं इसका तीसरा कैमरा 13 मेगापिक्सल का ही वाइड एंगल लेंस के साथ आता है। इन सबके अलावा इस फोन का चौथा कैमरा 2 मेगापिक्सल बुके मोड के लिए पोर्टेट कैमरा के तौर पर फोन पर शामिल किया गया है।

इस फोन में कंपनी ने इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया है। इसके साथ-साथ इस फोन में कंपनी ने प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एंबियंट लाइट सेंसर, कंपास, जायरोस्कोप और एक्सेलेरोमीटर भी शामिल किया गया है। वहीं इस फोन में कंपनी ने कनेक्टिविटी के लिए भी तमाम फीचर्स को शामिल किया है। इस फोन 4,440 एमएएच की दी गई है, जो 55W सुपर फ्लैशचार्ज टेक्नोलॉजी के सपोर्ट के साथ आता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
The delivery of non-essential goods was stopped in the lockdown. Now the government has ordered the delivery of non-essential goods. Now smartphone companies have started selling their phones. In such a situation, iQoo has also started selling its new phone iQoo 3.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X