Lok Sabha Election 2024 Result के लिए Google की स्पेशल तैयारी, अब अपनी भाषा में देखें पल-पल की अपडेट
Lok Sabha Election 2024 Result: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों का आज ऐलान होने वाला है। सुबह 8 बजे से ही सभी 543 सीटों पर मतगणना शुरू हो चुकी है।
देश की जनता को लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024 Result ) के आखिरी रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में गूगल ने भी अपने यूजर्स के लिए स्पेशल तैयारी की है। जिसके तहत आप भी चुनाव की पल-पल अपडेट को अपनी भाषा में गूगल पर देख सकते हैं। तो आइए आगे इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

दरअसल Google सर्च पर आपको कंपनी की तरफ से लोकसभा चुनाव के नतीजे देखने का एक ऑप्शन मिलेगा। जब आप उस टैब पर क्लिक करेंगे तो आपको 2024 India Elections टाइटल के साथ Overview, Result, Polls और Date का टैब ऑप्शन शो होने लगेगा। जिसे आप क्लिक कर रिजल्ट देख सकते हैं।
इसके अलावा गूगल अपने यूजर्स को लाइव अपडेट की भी फैसलिटी प्रोवाइड कर रहा है। जिससे यूजर चुनाव के नतीजों को लाइव देख सकेंगे। जैसे-जैसे 543 सीटों के लिए काउंटिंग बढ़ेगी, यूजर की स्क्रीन पर लाइव डिटेल भी सामने आने लगेगी।
इन भाषाओं में देख सकेंगे रिजल्ट- गूगल ने अपने यूजर्स को अंग्रेजी के अलावा हिंदी, गुजराती, मराठी और पंजाबी के साथ कई अन्य भारतीय भाषाओं में रिजल्ट देखने की फैसलिटी दे रहा है। आप गूगल सर्च पर जाकर किसी भी एक भाषा को सेलेक्ट कर चुनाव के नतीजे को अपनी भाषा में देख सकेंगे।
इसके अलावा आप इस तरीके से भी चुनाव के परिणाम देखें सकते हैं- विधानसभा क्षेत्र/संसदीय क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर/सहायक रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा जारी किए गए डेटा के अनुसार, इलेक्शन के नतीजे और रुझान आप चुनाव आयोग(ECI) की वेबसाइट https://results.eci.gov.in/ पर लाइव देख सकते हैं। इसके अलावा आप वोटर हेल्पलाइन ऐप, आइओएस और एंड्रॉयड मोबाइल ऐप दोनों पर भी चुनाव के लाइव नतीजे देख सकेंगे।
आपको बता दें कि 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों के सभी 543 लोकसभा क्षेत्रों के लिए 7 चरणों की वोटिंग का समापन शनिवार यानी 1 जून 2024 को हो गया था। अब सभी को इस सबसे बड़े 'Lok sabha Election 2024' के नतीजे का बेसब्री से इंतजार है। चुनाव आयोग ने मतदान की पूरी तैयारी कर ली है।


Click it and Unblock the Notifications








