Home
News

Lok Sabha Election 2024: EVM मशीन कैसे करती है काम, यहां जानें इससे जुड़े सभी सवालों के जवाब

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के रुझान आने शुरू हो चुके हैं। हर चुनाव में EVM पर सवाल उठना स्वाभाविक है। बता दें कि EVM वह मशीन है, जिस पर जाकर अपना वोट दिया जाता है। EVM का पूरा नाम इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन है, यह वोट डालने और वोटों की गिनती करने में मदद करती है।

EVM को लेकर लोगों के मन में कई तरह के प्रश्नों का बुलबुला उठता है कि आखिर ये मशीन कैसे काम करती है और इसमें कितने वोट स्टोर किए जा सकते हैं। यहां हम आपको EVM से जुड़े कुछ सवालों के जवाब दे रहे हैं।

Lok Sabha Election में EVM मशीन कैसे करती है काम

EVM में कैसे काउंट होते हैं वोट

चुनाव होने के बाद सबसे पहले EVM मशीन को सुरक्षित काउंटिगं सेंटर तक पहुंचाया जाता है। इसे कड़ी सुरक्षा के बीच एक ऐसे रूम में रखा जाता है, जहां इसे केवल इलेक्शन ऑफिसर के अलावा और कोई एक्सेस नहीं कर सकें। लेकिन जब वोटों की गिनती शुरू होती है, तो काउंटिंग के समय राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहते हैं, ताकि वे इस पर लगातार अपनी नजर बनाए रखें।

काउंटिंग की प्रोसेस

चुनाव के नतीजों की घोषणा करने के लिए EVM को काउंटिंग के लिए तैयार किया जाता है। कंट्रोल यूनिट पर लगी सील को राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में तोड़ा जाता है। इसके बाद काउंटिंग की प्रक्रिया को शुरू किया जाता है।

Lok Sabha Election में EVM मशीन कैसे करती है काम

EVM में कैसे दिखते हैं नतीजे

बैलेट पेपर की तरह EVM में वोटों की गिनती करने में ज्यादा समय नहीं लगता है। EVM की कंट्रोल यूनिट को एक्टिवेट किया जाता है। इसके बाद यूनिट पर लगे रिजल्ट बटन पर क्लिक किया जाता है। जैसे ही इस बटन पर क्लिक करते हैं, वैसे ही कंट्रोल यूनिट (CU) सभी कैंडिडेट को मिले वोट्स को दिखाना शुरू कर देती है।

EVM में होता है टोटल बटन

EVM में रिजल्ट को मैन्युअली काउंटिंग ऑफिसर और प्रतिनिधियों द्वारा रिकॉर्ड भी किया जाता है। आपको बता दें कि कंट्रोल यूनिट में रिजल्ट के अलावा टोटल बटन भी मौजूद होता है। जिसकी मदद से यह पता लगाने में आसानी होती है कि टोटल कितने वोट्स इस बार के इलेक्शन में डाले गए हैं।

एक EVM में कितने वोट्स होते हैं रिकॉर्ड

पूरी प्रोसेस के होने के बाद किसी क्षेत्र की EVM में दिख रहे रिजल्ट को एक जगह पर कैलकुलेट किया जाता है। जब सभी EVM के नतीजों को कैलकुलेट कर लिया जाता है, तो अंत में फाइनल रिजल्ट की घोषणा की जाती है। अब आप सोच रहे होंगे कि एक EVM में अधिकतम कितने वोट रिकॉर्ड किए जा सकते हैं। एक EVM में अधिकतम 2000 वोट्स को रिकॉर्ड किया जा सकता है। हालांकि, सामान्यता एक EVM में 1500 वोट्स रिकॉर्ड किए जाते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Lok Sabha Election 2024: How does EVM machine work, know the answers to all the questions related to it here
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X