Lok sabha Election 2024: किसकी बनेगी सरकार और कौन होगा इसका दावेदार, यहां देखें चुनाव के लाइव नतीजें
Lok sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के सभी 7 चरणों के मतदान की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। ऐसे में सबकी निगाहें 4 जून यानी मंगलवार पर टिकी हुई हैं। इसके पीछे की वजह यह है कि 4 जून को लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे की घोषणा की जाएगी और किसके हाथ सत्ता होगी इसका भी फैसला होगा।
बता दें कि एक तरफ तो एग्जिट पोल में NDA को बढ़त मिलती हुई नजर आ रही है, तो वहीं दूसरी तरफ विपक्षी गठबंधन INDIA ने 295 से अधिक सीटें हासिल करने का दावा किया है। लेकिन इसका फैसला तो कल यानी 4 जून को होगा कि आखिर किसकी सरकार बनेगी। इसी के साथ चुनाव के नतीजे चुनाव आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर लाइव देखे जा सकेंगे। चलिए जानते हैं कि आप ECI की वेबसाइट पर जाकर कैसे चुनाव के नतीजे देख सकेंगे।

इस तरीके से देखें चुनाव के परिणाम
विधानसभा क्षेत्र/संसदीय क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर/सहायक रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा जारी किए गए डेटा के अनुसार, इलेक्शन के नतीजे और रुझान आप चुनाव आयोग(ECI) की वेबसाइट https://results.eci.gov.in/ पर लाइव देख सकते हैं। इसके अलावा आप वोटर हेल्पलाइन ऐप, आइओएस और एंड्रॉयड मोबाइल ऐप दोनों पर भी चुनाव के लाइव नतीजे देख सकेंगे।
देश के सबसे बड़े चुनावी नतीजे पर टिकी सबकी नजर
आपको बता दें कि 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों के सभी 543 लोकसभा क्षेत्रों के लिए 7 चरणों की वोटिंग का समापन शनिवार यानी 1 जून 2024 को समाप्त हो गई थी। अब सभी को इस सबसे बड़े 'Lok sabha Election 2024' के नतीजे का बेसब्री से इंतजार है। चुनाव आयोग ने मतदान की पूरी तैयारी कर ली है।

कल ना केवल लोकसभा बल्कि ओडिशा और आंध्र प्रदेश की विधानसभा के चुनावी नतीजे भी घोषित किए जाएंगे। अब किसकी बनेगी सरकार और किसके हाथ लगेगी सत्ता की कुर्सी इसका फैसला तो 4 जून को ही होगा।


Click it and Unblock the Notifications








