चोरी हो गए 80000 iPhone, इस शहर में हुआ 'खेल'; कहां हुई चूक
ब्रिटेन की राजधानी लंदन में iPhone चोरी की घटनाएं महामारी जैसी स्थिति बन चुकी हैं। Metropolitan Police Service (Met Police) ने टेक दिग्गज Apple पर आरोप लगाया है कि उसने चोरी हुए फोनों की पहचान रोकने के लिए बने राष्ट्रीय डेटाबेस का सही इस्तेमाल नहीं किया, जिससे अपराधियों को फायदा पहुंचा। पुलिस का आरोप है कि Apple ने चोरी जांच डेटाबेस को नजरअंदाज किया।

एप्पल पर पुलिस का बयान
The Telegraph की रिपोर्ट के अनुसार, मेट पुलिस ने ब्रिटिश संसद (MPs) को बताया कि Apple को National Mobile Property Register (NMPR) डेटाबेस तक पहुंच प्राप्त है और वह इसका उपयोग रोज़ाना अपने ट्रेड-इन प्रोग्राम में नेटवर्क स्थिति जांचने के लिए करता है।
लेकिन, पुलिस का कहना है कि कंपनी चोरी की जांच या चोरी की रिपोर्ट वाले फोनों पर कोई कार्रवाई नहीं करती।
इस लापरवाही के चलते अपराधी Apple के Trade-In Programme का फायदा उठा रहे हैं, जिसके तहत ग्राहक पुराना iPhone देकर नए पर £670 (लगभग ₹71,000) तक का क्रेडिट प्राप्त कर सकते हैं। पुलिस का कहना है कि चोरी के फोन इस सिस्टम में स्वीकार किए जा रहे हैं, फिर उन्हें रिफर्बिश या रीसेल कर दिया जाता है।
बढ़ता आंकड़ा और करोड़ों का नुकसान
साल 2024 में लंदन में 80,000 से अधिक स्मार्टफोन चोरी हुए, जो 2023 के 64,000 मामलों से काफी ज्यादा है। मेट पुलिस के अनुसार, चोरी हुए फोनों का कुल मूल्य लगभग £50mn ($63mn) आंका गया है। इनमें से करीब 75% फोन विदेशों में भेज दिए जाते हैं, जहां उन्हें पार्ट्स में तोड़कर बेचा जाता है।
Apple की प्रतिक्रिया "हमने सुरक्षा मजबूत की है"
Apple ने पुलिस के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि कंपनी ने चोरी से निपटने के लिए कई नई सुरक्षा सुविधाएं जोड़ी हैं। इनमें Stolen Device Protection शामिल है, जो फोन चोरी होने के बाद उसे रीसेट या रीसेल करने से रोकता है। साथ ही, कंपनी IMEI नंबर के जरिए चोरी हुए iPhones को ब्लॉक करने की योजना पर भी विचार कर रही है, हालांकि Apple ने चेतावनी दी है कि इस सिस्टम का गलत इस्तेमाल झूठे चोरी दावे करने वाले लोग कर सकते हैं।
कंपनी ने यह भी कहा कि पुलिस को ट्रेडिशनल टेस्टिंग मेथड का उपयोग जारी रखना चाहिए और आधिकारिक तौर पर चोरी की रिपोर्ट मिलने पर ही Apple से डिवाइस वेरिफिकेशन का अनुरोध करना चाहिए।
बढ़ती चिंता और यूजर्स की परेशानी
लंदन में चोरी हुए कुल स्मार्टफोनों में लगभग 80% iPhones हैं। Apple और मेट पुलिस के बीच यह टकराव एक बड़ी समस्या को उजागर करता है। जैसे-जैसे कंपनियां और पुलिस एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डाल रही हैं, असली नुकसान उन यूजर्स को हो रहा है जिनके हाथों से उनका iPhone मिनटों में गायब हो जाता है।


Click it and Unblock the Notifications