Home
News

ट्विटर पर लंबा समय गुजारना सेहत पर पड़ सकता है भारी

ट्विटर पर लंबा समय गुजारना सेहत पर पड़ सकता है भारी

अगर आप अधिक ट्विटर का प्रयोग करते हैं तो संभल जाएं क्‍योंकि खुद ट्विटर के बॉस का कहना है कि घंटों ऐसा करते रहना सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकता है। ट्विटर के सह संस्थापक और क्रिएटिव डायरेक्टर बिज स्टोन ने कहा है कि ट्विटर पर 50 करोड़ से ज्यादा यूजर घंटो तक ट्वीट करते रहते हैं यह स्वास्थ्य के लिहाज से ठीक नहीं है।

उन्होंने कहा कि अपनी जिंदगी को भूलकर सिर्फ ट्वीट करते रहने वालों की तुलना में वह कम समय गुजारने वालों को पसंद करेंगे। डेली टेलीग्राफ ऑनलाइन ने मांटियल में एक सम्मेलन में स्टोन द्वारा दिए गए बयान का जिक्र करते हुए यह कहा है।

स्टोन ने कहा कि प्रशंसकों के साइट का प्रयोग करने की तुलना में वह चाहेंगे प्रशंसक वह सब करें जो वह चाहते हैं। यूजरों की शिकायत है कि 140 कैरेक्टर संदेश वाले इस साइट से लत लग जाती है और कुछ यूजर तो इस पर 12 घंटे तक लगातार बने रहते हैं। स्टोन ने कहा कि वह नहीं चाहते कि लोग लंबे समय तक ट्वीटर का प्रयोग करते रहे।

वह चाहेंगे कि लोग या तो दूसरी बेबसाइट का प्रयोग करें या फिर लंबे समय तक ट्वीट न करें। हालांकि स्टोन ने यह भी कहा कि ट्विटर के 140 कैरेक्टर सीमा में बढोतरी को कोई इरादा नहीं है। सोशल नेटवर्किंग साइटों के आने के बाद से सेहत को नुकसान तो होता ही है साथ में लोगों की निजी जिंदगी पर भी इनका असर पड़ रहा है। एक ओर ट्विटर से जहां पूरी दुनियां के लोग आपस में जुड़ जाते हैं, वहीं हम आपने पास की दुनिया से दूर हो जाते हैं।सैमसंग स्‍मार्टफोन बाजार में करना चाहती है नया धमाका

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X