लॉन्च हुए माइक्रोमैक्स के दो नए बजट स्मार्टफोन Bharat 3 और Bharat 4

माइक्रोमैक्स ने हाल ही में अपने बजट सीरीज़ में रहे भारत 1 और भारत 2 के बाद अन्य स्मार्टफोन को पेश करने की बता कही थी। कंपनी ने पिछले हफ्ते अपनी वेबसाइट पर तीन नए स्मार्टफोन भारत 2+, भारत 3 और भारत 4 को लिस्ट भी किया था। अब कम्पनी ने इन्हीं में से दो स्मार्टफोन भारत 3 और भारत 2 को लॉन्च का दिया है।

यह दोनों बजट स्मार्टफोन हैं और VoLTE सुविधा के साथ आते हैं। माइक्रोमैक्स ने मीडियाटेक के साथ साझेदारी कर इन स्मार्टफोन क्वालिटी कैमरा इमेज और ग्राफ़िक्स सपोर्ट दिया है। बजट केटेगरी की तुलना में माइक्रोमैक्स के यह दोनों ही स्मार्टफोन कई शानदार फीचर्स के साथ आते हैं।
माइक्रोमैक्स भारत 3
Micromax Bharat 3 में 4.5 इंच की त्फ्त स्क्रीन है, इसका रेजोल्यूशन 480*854 पिक्सल है। स्क्रीन पर 2.5डी ग्लास भी दिया गया है। इस फोन में क्वाडकोर मीडियाटेक प्रोसेसर दिया है। यह फोन 1जीबी रैम के साथ आता है। इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 5 मेगापिक्सल कर रियर कैमरा है। यह LED फ़्लैश के साथ आता है।

माइक्रोमैक्स भारत 4
Micromax Bharat 4 में 5 इंच का एचडी डिस्प्ले दिया गया है, जो कि 2.5D कर्व्ड ग्लास के साथ आता है। इस फोन में क्वाड कोर प्रोसेसर दिया गया है। भारत 4 में 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड से बढ़ाया भी जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और सेल्फी कैमरा भी 5 मेगापिक्सल का दिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications








