Home
News

अब लखनऊ की भीड़ को ड्रोन करेंगे नियंत्रित

By Rahul

उत्तर प्रदेश की राजधानी में जल्द ही ड्रोन सिर्फ आसमान से निगरानी का यंत्र नहीं बल्कि लखनऊ पुलिस के लिए भीड़ को तितर बितर करने का हथियार भी बनेगा।

पढ़ें: थोड़ी नॉटी है ये बनाना नाइट लाइट

ये मानवरहित यान हवाई फोटो लेने के लिए प्रदेश के कई संवेदनशील हिस्सों में पहले ही इस्तेमाल किया जा रहा है लेकिन पहली बार इसका इस्तेमाल अनियंत्रित भीड को नियंत्रित करने के लिए किया जाएगा।

अब लखनऊ की भीड़ को ड्रोन करेंगे नियंत्रित

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक यशस्वी यादव ने कहा कि हमने पांच ड्रोन कैमरे खरीदे हैं जो दो किलो तक का वजन उठा सकते हैं। इनके जरिए अनियंत्रित भीड पर मिर्च पाउडर छिड़का जा सकता

है। उन्होंने कहा कि शहर में ड्रोन कैमरा उस वक्त आया था, जब जिला प्रशासन ने पिछले साल मोहर्रम के दौरान इसे लगाया था। लखनऊ महोत्सव और गणतंत्र दिवस परेड के दौरान भी इनका इस्तेमाल किया गया था।

यादव ने कहा कि हमने ड्रोन कैमरे का इस्तेमाल किया है और वे इतने प्रभावी हैं कि हमने उन्हें किराये पर लेने की बजाय खरीदने का फैसला किया है। हवाई निगरानी के लिए ड्रोन का

इस्तेमाल पूरे शहर में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लखनउ पुलिस देश की संभवत: पहली पुलिस होगी, जिसके पास यह हाई टेक निगरानी उपकरण होगा। ड्रोन ना सिर्फ अपराध रोकने में मदद करेंगे बल्कि अपराधियों पर भी नजर रखेंगे।

अब लखनऊ की भीड़ को ड्रोन करेंगे नियंत्रित

ड्रोन या तो जमीन पर किसी पायलट द्वारा नियंत्रित होते हैं या फिर उन्हें पहले से तय प्रोग्राम के तहत किसी मिशन पर भेजा जाता है। यादव ने कहा कि ड्रोन की कीमत छह लाख रूपये तक हो सकती है। यह एक किलोमीटर की परिधि में 600 मीटर तक उड़ सकता है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव इस महीने ड्रोन निगरानी प्रणाली का औपचारिक उद्घाटन करेंगे।

यादव ने कहा कि हालीवुड की कई फिल्मों में ड्रोन का इस्तेमाल होते देखा गया है। कोई हैरत की बात नहीं कि कुछ सिने स्टारों ने शहर में इस प्रणाली के शुरू होने में दिलचस्पी ली हो और इसकी शुरुआत के मौके पर वे संभवत: मौजूद भी रहें।

 
Best Mobiles in India

English summary
The Lucknow police department is the first one in the country to purchase five weaponised drones that can spray pepper on unruly crowds. Each drone can carry a load of up to 2Kgs and costs approx Rs 6,00,000.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X