एक और बजट लाइफ स्मार्टफोन वॉटर 3 लॉन्च, कीमत 6,599 रुपए
रिलायंस के लाइफ ब्रांड ने स्मार्टफोन लॉन्च किया है। नया लाइफ वॉटर 2जीबी रैम के साथ आता है।
रिलायंस रिटेल ने लाइफ ब्रांड एक और स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। इस नए स्मार्टफोन लाइफ वॉटर 3 की कीमत 6,599 रुपए है। अपने 4जी बजट स्मार्टफोन की लिस्ट में लाइफ ने एक और नाम जोड़ दिया है, जो कि मार्किट में मौजूद कई स्मार्टफोन से सस्ता है। आप इस स्मार्टफोन को फ्लिप्कार्ट से सिल्वर कलर में खरीद सकते हैं।

लाइफ वॉटर 3 ड्यूल स्मार्टफोन है, यह एंड्रायड 5.0 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। फोन में 5.5 इंच एचडी डिस्प्ले दिया गया है। लाइफ वॉटर 3 स्मार्टफोन में 1.5GHz ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 615 एमएसएम8939 एसओसी प्रोसेसर के साथ आता है। फोन में 2 जीबी रैम है।

लाइफ वॉटर 3 स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा, फ़्लैश लाइट और ऑटोफोकस दिया है। यह फोन 5 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे के साथ आता है। कंपनी ने इस फोन में 16जीबी की इंटरनल मैमोरी दी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 32जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
यह एक ड्यूल सिम स्मार्टफोन है। इसके एक सिम कार्ड स्लॉट में 4जी और अन्य में 2जी कनेक्टिविटी दी है। फोन 3000mAh की बैटरी दी गई है।
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications