5 इंच डिस्पले के साथ M-Tech इरोज प्लस लॉन्च, जानें कीमत और स्पेक्स
घरेलू मोबाइल निर्माता M-Tech ने सोमवार को एक और बजट स्मार्टफोन इरोज प्लस लॉन्च कर दिया है। एम टेक कंपनी किफायती स्मार्टफोन बनाने के लिए पहचानी जाती है और इस फोन को भी कंपनी ने बजट स्मार्टफोन कैटेगिरी में पेश किया है। ये स्मार्टफोन 4,299 रुपए कीमत के साथ लॉन्च किया गया है। कंपनी ने इस फोन को 4जी वोल्ट सपोर्ट के साथ लॉन्च किया है। एम टेक ने इस फोन को 5 इंच का FVWGA LCD डिसप्ले के साथ लॉन्च किया है, जिसका स्क्रीन रिजॉल्यूशन 480 x 854 पिक्सल है। इस कीमत के साथ फोन की 5 इंच की डिसप्ले खास फीचर माना जा सकता है।

M-टेक इरोज प्लस के अन्य फीचर्स की बात करें, तो फोन में 1.3GHz क्वाड-कोर प्रोसेसर दिया गया है। फोन में फोटोग्राफी के लिए 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं, वीजीए (Video Graphics Array) सपोर्ट के साथ फ्रंट कैमरा दिया गया है।ये स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.0 नोगट ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित है।
इरोज प्लस प्लस स्मार्टफोन को रैम और स्टोरेज के आधार पर सिर्फ एक वेरिएंट में पेश किया गया है, जिसमें 1GB रैम और 8GB की इंटरनल स्टोरेज है। स्टोरेज बढ़ाने के लिए फोन में 64GB तक माइक्रोएसडी कार्ड का इस्तेमाल किया जा सकता है। पावर बैकअप के लिए फोन में 2000mAh की बैटरी दी गई है।
डुअल सिम सपोर्ट के साथ आने वाले M-टेक इरोज प्लस स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ, GPS, माइक्रो USB पोर्ट व ऑप्शन है। अगर आप इस फोन को खरीदने का सोच रहे हैं, तो बता दें कि ये स्मार्टफोन बिक्री के लिए देशभर में रिटेल स्टोर्स व ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है।
M-Tech इंफॉर्मेटिक्स लिमिटेड के सह-संस्थापक गौतम कुमार जैन ने कहा, "स्मार्टफोन 'इरोज प्लस' स्टाइलिश डिजायन के साथ उच्च प्रदर्शन और पैसे की कीमत प्रदान करता है, जो इसे अपने खंड में अद्वितीय बनाता है।"


Click it and Unblock the Notifications








