Home
News

2400mAh बैटरी के साथ 4499 रुपए में आ गया एक और बजट स्मार्टफोन

By Neha

स्वदेशी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी M-tech ने भारत में अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन M-tech Foto 3 लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन को भारत में एंट्री लेवल प्राइस कैटेगिरी में लॉन्च किया है। भारतीय यूजर्स के लिए M-tech Foto 3 4G वोल्ट सपोर्ट फोन को 4499 रुपए में पेश किया है।

इंडिया में इस समय मिड रेंज और स्टार्टिंग रेंज 4जी स्मार्टफोन यूजर्स तेजी से बढ़ रहे हैं और 3जी से 4जी की तरफ अपग्रेडेशन को ध्यान रखकर टॉप स्मार्टफोन मेकर्स भी कम कीमत में 4जी स्मार्टफोन लॉन्च कर रहे हैं।

2400mAh बैटरी के साथ 4499 रुपए में आ गया एक और बजट स्मार्टफोन

M-tech इन्फोर्मेटिक्स लिमिटेड के को फाउंडर गौतम कुमार जैन के अनुसार, इस फोन को फास्ट डेटा कनेक्टिविटी झमता के साथ पेश किया गया है। साथ ही ये फोन सुपीरियर वॉयस क्वालिटी के साथ आता है। इस फोन को क्लासी डिजाइन के साथ टफ यूज के लिए ड्यूरेबल स्मार्टफोन कैटेगिरी में पेश किया गया है। आइए जानते हैं M-tech Foto 3 स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में।

M-tech Foto 3 स्मार्टफोन में 5 इंच का FVWGA LCD डिसप्ले दिया है, जो 480 x 854 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आता है। फोन की परफॉर्मेंस के लिए क्वाड कॉर 1.3 GHz प्रोसेसर दिया है। फोन में 1 जीबी रैम और 8 जीबी इंटरनल स्टोरेज दिया है। फोन में इंटरनल स्टोरेज बढ़ाने के लिए 32 जीबी तक माइक्रोएसडी कार्ड का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस फोन में 2+ वीजीए रियर कैमरा और वीजीए फ्रंट कैमरा दिया है।

पावर बैकअप के लिए इस फोन में 2400mAh बैटरी दी गई है। ये फोन एंड्रॉइड 7.0 नॉगट ओपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में Wi-Fi 802.11, b/g/n, ब्लूटूथू, माइक्रोयूएसबी 2.0, 3.5mm ऑडियो पोर्ट, जीपीएस और 4जी नेटवर्क के अलावा 3जी और 2जी सपोर्ट भी दिया गया है। इस फोन में रेडियो और रिकॉर्डिंग ऑप्शन भी दिया है।

अगर आप इस M-tech Foto 3 स्मार्टफोन को खरीदने का सोच रहे हैं, तो ये फोन ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स के अलावा पॉपुलर ई-कॉमर्स वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध है।

 
Best Mobiles in India

English summary
M-tech Foto 3 smartphone 4G network support ke sath india me Rs. 4499 me launch ho gaya hai.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X